चंबल में रेत माफिया पर शिकंजा: रातभर घाटों पर डटे एसपी-डीएफओ, 16 नई चौकियों से होगी 24 घंटे निगरानी
मुरैना। चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए पुलिस और वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। रविवार रात एसपी धर्मराज मीना और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल ने पुलिस एवं वन विभाग की टीम के साथ राजघाट, रहू, गडौरा, रिठौरा, कुठियाना और चिन्नानी समेत कई संवेदनशील घाटों का देर रात तक निरीक्षण किया।
अधिकारियों की मौजूदगी के दौरान रेत से भरी कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली घाटों पर नहीं पहुंची। अब शहर में पहुंच रही रेत की ट्रॉलियों को लेकर डंपिंग एरिया और परिवहन मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। डीएफओ ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में 16 नई वन चौकियां बनाई जा रही हैं, जहां 24 घंटे निगरानी के साथ सीसीटीवी और जीपीएस का इस्तेमाल किया जाएगा।
#मुरैना #morena #रेत #चंबल