Public App Logo
छात्र सहयोग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित, पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध लाभ दिलाने का निर्देश सहरसा, 14 अगस्त 2026। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में आज छात्र सहयोग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के संबंधित वरीय पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया तथा कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान छात्र सहयोग कार्यक्रम के उद्देश्यों, पात्र विद्यार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने, आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया तथा कार्यों के समयबद्ध निष्पादन की समीक्षा की गई। प्रधान सचिव महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के तहत पात्र विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने छात्र हित में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। - Samastipur News