Public App Logo
श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिव धाम कुंडेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब: आरती के साथ गूंजा शिवभक्ति का उल्लास बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध टीकमगढ़ जिले के धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम में श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए कतारों में लग गए। शिव धाम कुंडेश्वर भगवान का जल, दूध, दही, घी, शहद, और फलों के रस से महापंचामृत अभिषेक किया गया इसके बाद सोमवार सुबह 6 वजे महाआरती संपन्न हुई जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की लाइन लगी हुई है प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। - Tikamgarh News