ट्रेन में 63 लाख कैश पकड़ा, अब हवाला कनेक्शन की पड़ताल
चित्रकूट। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान RPF चित्रकूट ने बेतवा एक्सप्रेस (18203) के B-3 कोच में सीट नंबर 19 से 63 लाख रुपये नकद के साथ सतना निवासी प्रीतम दास (60) को पकड़ा। बहिलपुरवा-चित्रकूटधाम कर्वी के बीच हुई कार्रवाई में प्रीतम ने बताया कि संजय उर्फ संजू ने उसे यह रकम सतना से कानपुर पहुंचाने के लिए दी थी।
बड़ी नकदी मिलने के बाद RPF ने आयकर विभाग कानपुर नगर और बांदा को सूचना दी। आयकर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रकम अपने कब्जे में ले ली। अब जांच का फोकस रकम के स्रोत, कानपुर में डिलीवरी और संभावित हवाला नेटवर्क पर है। एजेंसियां संजय उर्फ संजू के बैंक खातों, कॉल डिटेल और पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। जांच आगे बढ़ी तो सतना से जुड़े हवाला नेटवर्क और रकम के असली मालिकों के नाम सामने आ सकते हैं।
#63लाखकैश #हवालाकनेक्शन #RPF #आयकरविभाग #चित्रकूट सतना कानपुर बेतवाएक्सप्रेस