👉#हनुमान अंश का प्रदर्शन न होने पर अम्बा सिनेप्लेक्स पर भक्तों का धरना,एक सप्ताह में फिल्म लगाने का मिला आश्वासन
#रामजी अवस्थी के नेतृत्व में पहुंचे भक्त, पुलिस की मौजूदगी में हुई वार्ता, ओनर ने अगले सप्ताह से शो लगाने का किया वादा
शाहजहांपुर। ‘हनुमान अंश’ फिल्म का प्रदर्शन न किए जाने के विरोध में हनुमान भक्त रामजी अवस्थी एडवोकेट के नेतृत्व में लोगों ने अम्बा सिनेप्लेक्स पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन और धरना दिया। रामजी अवस्थी ने बताया कि उनके साथी हिमांशु मुद्गल फिल्म के प्रदर्शन के संबंध में जानकारी करने सिनेप्लेक्स पहुंचे थे। आरोप है कि वहां कर्मचारियों ने अभद्रता करते हुए फिल्म न लगाए जाने की बात कही। इसकी जानकारी मिलने पर रामजी अवस्थी अपने साथियों के साथ सिनेप्लेक्स पहुंचे।इसी दौरान कर्मचारी विनय तिवारी ने फिल्म लगाने के खर्च का हवाला देते हुए एक लाख रुपये जमा करने की बात कही। रामजी अवस्थी ने भक्तों के लिए राशि जमा करने की सहमति जताई। इसके बाद सुबह सात बजे का शो लगाने का प्रस्ताव दिया गया, जिसका भक्तों ने विरोध किया। फिल्म न लगाए जाने की बात पर सभी लोग सिनेप्लेक्स के गेट पर बैठ गए।सूचना पर थाना कोतवाली प्रभारी प्रदीप राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वार्ता का प्रयास किया। बाद में सिनेप्लेक्स के ओनर वासु अग्रवाल मौके पर पहुंचे और भक्तों की मांग पर अगले सप्ताह से ‘हनुमान अंश’ का एक शो लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।धरने के दौरान फिल्म लगाए जाने और अश्लील फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई। भक्तों का कहना था कि बाबा नीम करौली महाराज के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म को देखने के लिए शाहजहांपुर में बड़ी संख्या में लोग उत्सुक हैं। इस दौरान आचार्य अंकुर शुक्ला, शोभित मिश्रा, अंकुर कटियार, मोहित यादव, सुधांशु मिश्रा, शिवम कश्यप, जीतू शर्मा, सचिन शुक्ला, धर्म कुमार, रवि नंदन, नितिन तिवारी, अंकित मिश्रा एडवोकेट, हिमांशु यादव, शिवांश मिश्रा एडवोकेट, प्रशांत सक्सेना, शुभम मिश्रा एडवोकेट, केशव मिश्रा, दुर्गेश सिंह, समर्थ, हिमांशु सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर पवन गंगवार, शिवओम मिश्रा, प्रियांशु सिंह, विनय वर्मा, राकेश, शुभ आदि मौजूद रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 30, 2026