बेटी की आत्महत्या मामले में पिता ने पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र, धमकी और झगड़े का वीडियो वायरल
#शाहजहांपुर। युवती की आत्महत्या के मामले में पीड़ित पिता शशिकांत शर्मा ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्य आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा की गिरफ्तारी और विवेचना दूसरे थाने से कराने की मांग की। पिता का आरोप है कि समझौते का दबाव बनाने के लिए परिवार को प्रताड़ित और धमकाया जा रहा है। बता दें, बेटी के पिता का कहना है लगातार प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। धमकी और घटना से पहले हुए लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar