फिरोजाबाद: एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर से टिरी चोरी, बिलख-बिलख कर रोया पीड़ित
फिरोजाबाद। नगर के एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ चोरों ने एक पीड़ित की टिरी पार कर दी। घटना के बाद पीड़ित बिलख-बिलख कर रो पड़ा और पुलिस प्रशासन से टिरी बरामदगी की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति के परिवार के लालन-पालन और रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा यह टिरी ही थी। चोरी की यह पूरी वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध आरोपी दिखाई दे रहा है। टिरी गायब होने से पीड़ित के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की जल्द से जल्द पहचान कर आरोपी की गिरफ्तारी और टिरी बरामद कराने की भावुक मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026