समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में Project Monitoring Group के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में भारत सरकार के Project Monitoring Group (PMG) के पदाधिकारी श्री श्वेतांक सिन्हा एवं श्री अनुराग त्रिपाठी के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष मे की गई।
बैठक में बक्सर जिला अंतर्गत Project Monitoring Group से संबंधित महत्वपूर्ण एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति एवं विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से प्रस्तावित बक्सर–भागलपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। परियोजना के क्रियान्वयन में आने वाली संभावित चुनौतियों, आवश्यक समन्वय तथा संबंधित प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त, निर्माणाधीन 3-लेन गंगा पुल के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 8, 2026