Public App Logo
राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम् कोरबा। राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के आह्वान पर रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर राष्ट्रीय गीत की गरिमा के विपरीत आचरण करने का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता टी.पी. नगर चौक पर एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय की ओर रवाना हुए। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पदयात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से गूंज उठ� - Korba News