देश में जाति जनगणना को लेकर घमासान जारी है। जहां एक केंद्र सरकार शुरू से ही कहती आई है कि जाति जनगणना से सही आंकड़े सामने आएंगे और कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लक्षित करने में मदद होगी, वहीं विपक्ष जाति जनगणना को लेकर कई आरोप लगा चुका है। इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर जाति जनगणना को लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल (जयहिंद) ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जनगणना प्रश्नावली से ओबीसी श्रेणी को गायब कर दिया गया है।
#CasteCensus #CasteCensus2026 #Congress #BJP #PMModi OBC AnilJaihind AICC OBCDepartment
Korba, Korba | Aug 17, 2026