खराहल घाटी के बिजली महादेव मंदिर में तीन दिवसीय काहिका उत्सव का आयोजन शुरू हुआ जिसमें माहुटी नाग, माता भागा सिद्ध और देवता छमाणी नारायण का भव्य देव मिलन हुआ। मंदिर परिसर में देव नृत्य व परिक्रमा के साथ पारंपरिक नड़ बदाह रस्म भी होगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्सव में भाग ले रहे हैं।