जमुई इंजीनियरिंग कॉलेज में Startup Bihar Idea Bootcamp 2026 का आयोजन, 15 से अधिक स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत
जमुई। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जमुई में मंगलवार को स्टार्टअप सेल और जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘Startup Bihar Idea Bootcamp 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा नवाचारकर्ताओं को उनके स्टार्टअप विचारों के लिए मंच प्रदान करना तथा व्यावहारिक और कानूनी चुनौतियों के समाधान हेतु मार्गदर्शन देना था।
बूटकैंप में प्रतिभागियों ने 15 से अधिक स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। इनमें तकनीकी और सामाजिक नवाचार से जुड़े विचार शामिल थे। विशेषज्ञों ने इनकी व्यावसायिक संभावनाओं, बिजनेस मॉडल और कानूनी पहलुओं पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शुभम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उद्योग विकास प्राधिकारी पंकज कुमार, प्राचार्य डॉ. भोपाल कुमार सहित संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।
प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नवाचारकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Jamui, Jamui | Sep 29, 2026