मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह उदयपुर की प्रसिद्ध फतेहसागर झील की पाल पर मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान सीएम ने बेहद सहज अंदाज में स्थानीय लोगों से मुलाकात की, बच्चों को दुलारकर टॉफियां बांटी और झील किनारे बैठकर चाय की चुस्कियां लीं। उनके साथ जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और स्थानीय विधायक मौजूद रहे। शनिवार रात उदयपुर पहुंचे सीएम शर्मा, रविवार सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हेलिकॉप्टर से निम्बाहेड़ा रवाना होंगे, जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
#BhajanLalSharma #Fatehsagar #UdaipurNews #RajasthanPolitics #AmitShah RajasthanNews