Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
yashasvi_duniya
1
जयपुर पुलिस अब साइकिल से गश्त करेगी।उधर चोर KTM और Fortuner में निकलेंगे।#राजस्थान_पुलिस
Shamgarh, Mandsaur
| May 16, 2026
#राजस्थान_पुलिस
MORE NEWS
*गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया की मौजूदगी में स्कूली छात्र ने ग्राम पंचायत पंडेरिया की अव्यवस्थाओं का मुद्दा जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह के समक्ष उठाया। छात्रा ने पंचायत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सवाल रखे और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है..??*
Shamgarh, Mandsaur | Aug 21, 2026
🏛️ मंदसौर की अद्भुत धरोहर—धर्मराजेश्वर मंदिर 🙏 अजंता-एलोरा की तर्ज पर एक विशाल पत्थर को काटकर बनाया गया धर्मराजेश्वर बौद्धकालीन शिव-विष्णु मंदिर अपनी अद्भुत शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध है। मंदसौर जिले की यह प्राचीन धरोहर आज भी इतिहास और वास्तुकला की अनोखी कहानी बयां करती है। 🇮🇳 #धर्मराजेश्वर #मंदसौर #ऐतिहासिकधरोहर #मध्यप्रदेश #अजंताएलोरा #प्राचीनमंदिर #यशस्वीदुनिया
Shamgarh, Mandsaur | Aug 21, 2026
🐃 सुवासरा पशु हाट बाजार में एक भैंस की कीमत ने सबको चौंका दिया! 😲 इस भैंस की बोली ₹2 लाख 51 हजार रुपये तक पहुंची। बताया जा रहा है कि भैंस रोजाना करीब 12 लीटर दूध देती है। भैंस की कीमत और दूध देने की क्षमता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 🐃💰🥛 आप बताइए, क्या 12 लीटर दूध देने वाली भैंस की ₹2.51 लाख कीमत सही है? 🤔 #सुवासरा #पशुहाटबाजार #भैंस #भैंसकीकीमत #पशुहाट दूध पशुपालन किसान किसानन्यूज़ मंदसौर मध्यप्रदेश वायरलवीडियो यशस्वीदुनिया
Shamgarh, Mandsaur | Aug 21, 2026
Shamgarh, Mandsaur | Aug 21, 2026
मंदसौर। बुधवार देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर शामगढ़ निवासी मसाला व्यापारी मुफद्दल बोहरा और उनके पुत्र बुरहान के साथ मारपीट और दुर्घटना का मामला सामने आया है। आरोप है कि जावरा से शामगढ़ लौट रहे पिता-पुत्र का फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवार लोगों ने पीछा किया और गरोठ एक्सचेंज के आगे उनकी बोलेरो को रोककर उनके साथ मारपीट की। घटना के दौरान बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, बोहरा जी मसाला उद्योग के संचालक मुफद्दल बोहरा अपने पुत्र बुरहान के साथ जावरा से बोलेरो वाहन में सूखी लाल मिर्च लेकर शामगढ़ लौट रहे थे। बुरहान वाहन चला रहा था। आरोप है कि जावरा क्षेत्र से आगे एक फॉर्च्यूनर ने उनकी बोलेरो को साइड से टक्कर मारकर रोकने का प्रयास किया। वाहन नहीं रोकने पर फॉर्च्यूनर के साथ एक स्कॉर्पियो ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया। गरोठ एक्सचेंज से निकलकर गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर बरडिया अमरा गांव के आगे स्कॉर्पियो सवारों ने बोलेरो के आगे वाहन अड़ा दिया। आरोप है कि फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो से उतरे करीब 5-6 लोगों ने मुफद्दल बोहरा और बुरहान के साथ मारपीट की तथा बोलेरो के कांच भी तोड़ दिए। पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पुलिस और नारकोटिक्स विभाग से जुड़ा बताया और जावरा में वाहन नहीं रोकने को लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि हमले से बचने के लिए बुरहान ने बोलेरो को वापस गरोठ की ओर मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान गरोठ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो का टायर फट गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवार लोग सेमली कांकड़ टोल की ओर फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो में आठ काले कट्टों में सूखी लाल मिर्च भरी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि पीछा करने वाले लोगों को वाहन में मिर्च की जगह मादक पदार्थ होने का संदेह हुआ हो। हालांकि, हमलावर वास्तव में पुलिस या नारकोटिक्स विभाग से जुड़े थे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। घटना ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और आसपास के मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Shamgarh, Mandsaur | Aug 20, 2026