अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
सोहागपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में दबिश देकर 4 प्रकरण दर्ज, 120 किलो महुआ लाहन एवं 15 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त
कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा वृत्त सोहागपुर अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में कार्रवाई की गई।
ग्राम जमुनिया, झालोंन, कामती, सारंगपुर, छेड़का, मढ़ाई, टेकापार एवं बंगाली सोहागपुर क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा के विरुद्ध कुल 4 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की संबंधित धाराओं के तहत कायम किए गए।
कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने लगभग 120 किलोग्राम महुआ लाहन, 15 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 8 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार 600 रुपए आंकी गई है।
यह कार्रवाई ग्रामीणों द्वारा अवैध मदिरा विक्रय एवं निर्माण के संबंध में की गई शिकायतों के आधार पर की गई। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।
#narmadapuram
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026