बारुन: एनएच-19 पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार में दो बार मारी जोरदार टक्कर, चालक बाल-बाल बचा
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।बारुण थाना क्षेत्र के डिहरी ऑन सोन ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही एक कार में पीछे से दो बार जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार चालक की जान बाल-बाल बच गई।