खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में खेल प्रतिभाओं का सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद युवाओं एवं खिलाड़ियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी से जुड़कर उनका संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए फिटनेस, अनुशासन, स्वस्थ जीवन शैली तथा राष्ट्र निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं एवं खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक श्री अनिल कुमार आर्य तथा मेरा युवा भारत के एपीएस श्री महेंद्र भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैक सूट भी वितरित किए गए। खिलाड़ियों के सम्मान और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम स्थल पर खेल एवं युवा ऊर्जा का उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को खेलों से जुड़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
#मंदसौर
#Mandsaur
13 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026