मंझनपुर: सोशल मीडिया पर मंझनपुर कलेक्ट्रेट की शिकायत करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद दिव्यांग दीनानाथ को मिली ट्राई साइकिल
निजामपुर नौगीरा गांव निवासी दिव्यांग दीनानाथ मिश्रा को आखिरकार एक साल के लंबे इंतजार के बाद ट्राई साइकिल मिल गई। ट्राई साइकिल के लिए करीब एक साल से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे दीनानाथ की फरियाद जब सोशल मीडिया तक पहुंची तो मामला शासन स्तर तक पहुंच गया। दीनानाथ मिश्रा का आरोप था कि वह पिछले करीब एक वर्ष से ट्राई साइकिल के लिए चक्कर लगा रहा था।