मनाली में स्कीमो इंडिया फेडरेशन द्वारा स्की माउंटेनियरिंग के विकास को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन
स्पेन से आए अनुभवी स्की माउंटेनियरिंग कोच और विशेषज्ञ अल्बर्टो और हेक्टर ने कार्यशाला में लिया भाग
Kullu Times
हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्कीमो इंडिया फेडरेशन द्वारा स्की माउंटेनियरिंग के विकास को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्पेन से आए अनुभवी स्की माउंटेनियरिंग कोच और विशेषज्ञ अल्बर्टो और हेक्टर ने भाग लिया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत में स्की माउंटेनियरिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोडमैप तैयार करना है ताकि भारतीय एथलीट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीत सकें। स्पेन के विशेषज्ञों अल्बर्टो और हेक्टर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्र में इस खेल के विकास के लिए उत्कृष्ट प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। सही प्रशिक्षण मिलने पर यह क्षेत्र दुनिया में स्की माउंटेनियरिंग का बड़ा हब बन सकता है। स्कीमो इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष प्रवीण सूद ने बताया कि फेडरेशन भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही है। वर्तमान में देशभर से करीब 150 एथलीट राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल भारत में नया है और फेडरेशन पिछले तीन चार साल से ही सक्रिय है, इसके बावजूद हाल ही में एशियन चैंपियनशिप में भारतीय एथलीट ने 7वां स्थान हासिल किया है, जो सराहनीय है। हिमालयी क्षेत्रों के युवाओं में प्राकृतिक स्टेमिना है, जिसे तकनीकी प्रशिक्षण से निखारा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज आयोजित बैठक में स्पेन से आए विशेषज्ञों के साथ स्की माउंटेनियरिंग के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में स्कीमो इंडिया फेडरेशन के सदस्य मौजूद रहे।
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026