हमीरपुर: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, तीसरी बार लगाई फांसी
हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि परिजनों की तत्परता से समय रहते महिला को फांसी के फंदे से उतार लिया गया और उसकी जान बच गई।
दहेज में बाइक और ₹50,000 मांगने का आरोप
महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज को लेकर दबाव बना रहे थे। परिजनों का दावा है कि ससुराल वालों द्वारा एक मोटरसाइकिल और ₹50,000 नगद की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पहले भी दो बार कर चुकी थी कोशिश
सूत्रों व स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़िता इससे पहले भी दो बार फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर चुकी थी। पूर्व में हुए विवादों को लेकर पुलिस कोतवाली में दो बार लिखित राजीनामा (समझौता) भी हो चुका था, जिसमें महिला द्वारा पहले भी दो बार खुदकुशी की कोशिश की बात दर्ज थी।
Hardoi, Hardoi | Oct 3, 2026