डाक विभाग से दो खिलाडिय़ों ने जीते मेडल
भिवानी, 23 अगस्त। डाक विभाग के दो ब्रांच पोस्ट मास्टर ने विभाग के कार्यों के साथ अलग-अलग दो खेलों में मेडल प्राप्त किए। सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने रेसलिंग में 85 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया और अहसास कौशिक ने बॉक्सिंग के 75 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। दोनो विजेता खिलाडिय़ों ने अपनी सफलता का श्रेय डाक अधीक्षक एसपी पाटेल और सहायक डाक अधीक्षक एके पाण्डेय को दिया और विश्वास दिलाया कि वे आगे भी मेडल जीत कर डाक विभाग का नाम रोशन करेंगे।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 23, 2026