भिवानी में गोवंश तस्करी, पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला व अवैध हथियार से फायरिंग के मामले में 03 साल से फरार चल रहे ₹ 5,000/- रुपए के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने ₹ 5,000/- रुपए के इनामी अपराधी को बस अड्डा तोशाम से किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देश पर जिले में संगीन वारदातों में शामिल फरार एवं इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने अभियोग में फरार चल रहे ₹ 5,000/- रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 14.11.2023 को एएसआई रमेश, सीआईए स्टाफ-2 भिवानी को सूचना प्राप्त हुई कि HR-74B-8480 नंबर के एक कैंटर में 6/7 युवक गोवंश को रस्सियों से बांधकर गोवंश तस्करी के लिए ले जा रहे हैं तथा यह कैंटर तोशाम क्षेत्र में बिजली बोर्ड के पास खड़ा है। सूचना पर एएसआई रमेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम को देखकर गोवंश तस्करों ने कैंटर को तेज गति से भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा कैंटर को रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षा एवं आरोपियों को काबू करने के लिए जवाबी कार्रवाई की गई। पीछा करने के दौरान कुछ आरोपी अंधेरे व खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को काबू किया।
मौके से काबू किए गए आरोपियों की पहचान आफिक पुत्र अतहर निवासी उटावड़, थाना उटावड़, जिला पलवल, आरिफ पुत्र कर्मदीन निवासी बाईका डंडा, रोजका सोहना तथा आमीन पुत्र सरदारा निवासी पयंगांव के रूप में हुई थी। पुलिस टीम द्वारा मौके से गोवंश, गोवंश को बांधने में प्रयुक्त रस्सियां तथा अन्य सामान बरामद किया गया। काबू किए गए आरोपी आफिक जावेद की तलाशी लेने पर उसके पास से देशी कट्टा .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।
उक्त मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अभियोग नंबर 612 दिनांक 14.11.2023, थाना तोशाम में धारा 186/279/336/353/307/429 भा.दं.सं., 25/54/59 आर्म्स एक्ट तथा धारा 13(2)/20/15 हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम, 2015 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 22.08.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियोग में फरार चल रहे ₹ 5,000/- रुपए के इनामी अपराधी को बस अड्डा तोशाम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
*गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जगदीश पुत्र भंवर सिंह निवासी तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई।*
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बतलाया कि उसे थाना क्षेत्र के खेतों से गोवंश को इकट्ठा करने का कार्य दिया गया था तथा इसके बदले में आरोपियों द्वारा उसे पैसे दिए जाते थे। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस टीम के द्वारा अभियोग में 06 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं अभियोग में शेष बच्चे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।