मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जन संवाद आयोजित
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा कबीर चौक सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 6, 7 एवं 8 के नागरिकों के लिए जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कुछवाहा ने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 5 पेयजल एवं नल संबंधी, 4 विद्युत, 2 पेंशन, 2 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 1 समग्र आईडी से संबंधित आवेदन शामिल थे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के दोनों आवेदनों तथा समग्र आईडी के एक आवेदन का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के लिए भेजा गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने दो पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में श्री सुधीर मिश्रा, सुश्री रितिका चौरसिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, नोडल अधिकारी श्री प्रवीण ठाकुर सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद मंडला ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
Jansampark Madhya Pradesh
Jabalpur Commissioner
CM Madhya Pradesh
#mandla
56 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 26, 2026