Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Mandla

@projsmandla
1119Followers
0Following
जिले के ग्रामीण अंचलों में 'नमो सेवा - सेवा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों को ग्रामीणों तक सीधे पहुँचाया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जनपद पंचायत में सम्मान समारोह आयोजित

 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत मंडला के सभा कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष (सोनू) भल्लावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद मरावी एवं समाजसेवियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
 अतिथियों ने वरिष्ठजनों के समाज निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की भावनात्मक, स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। रानी दुर्गावती महाविद्यालय, आर्ट्स कॉलेज बम्हनी एवं गर्ल्स कॉलेज के 35 एनएसएस स्वयंसेवकों ने वरिष्ठजनों के योगदान पर विचार रखे। आयुष विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में डॉ. प्रियंका धुर्वे व डॉ. दिलीप झारिया द्वारा 80 वरिष्ठजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयाँ वितरित की गईं। अतिथियों ने वरिष्ठजनों का तिलक वंदन कर शाल-श्रीफल से सम्मान किया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Video 2
Video 3
Video 4
सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से हेमलता को मिला आर्थिक सहारा

ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती एवं धात्री माताओं के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ ग्राम मधपुरी की निवासी श्रीमती हेमलता सिगरौरे को मिला है।
गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण और दवाइयों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, योजना के तहत ललिता सिगरौरे के बैंक खाते में 5 हजार रुपये की राशि दो किस्तों में सीधे हस्तांतरित की गई।
श्रीमती हेमलता बताती हैं कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें गर्भावस्था के कठिन समय में पौष्टिक आहार, फल, दूध एवं आवश्यक दवाइयाँ खरीदने में काफी आसानी हुई। इससे न केवल उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ, बल्कि शिशु के सही विकास में भी बहुत मदद मिली।
समय पर मिली इस वित्तीय राहत के लिए हेमलता सिगरौरे ने प्रधानमंत्री जी का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना हम जैसी ग्रामीण महिलाओं के लिए मुश्किल समय में एक बड़ा सहारा है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के अधिकारों पर चला जागरूकता अभियान

 अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन्स के तहत जिले में 15 से 30 सितंबर 2026 तक निरंतर वरिष्ठजन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद पंचायत मंडला, घुघरी, निवास, नारायणगंज, मोहगांव, मवई, बीजाडांडी, नैनपुर एवं बिछिया तथा नगर परिषद नैनपुर, निवास, बम्हनी बंजर एवं भुआ बिछिया में आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठजनों के अधिकारों, संरक्षण एवं कल्याण के संबंध में जनजागरूकता का विस्तार किया गया।
 कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ समाजसेवियों, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, थाना प्रभारी, नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी, आयुष विभाग की चिकित्सक टीम, जन अभियान परिषद के जिला एवं ब्लॉक समन्वयक, एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू, युवा, छात्र-छात्राएं एवं आमजन ने सहभागिता की।
 अभियान का समापन रानी दुर्गावती महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के लेक्चरर्स डॉ. दुर्गावती सलाम, डॉ. अरविंद ठाकुर, डॉ. बानो स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। अभियान का उद्देश्य समाज में वरिष्ठजनों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनके अधिकारों एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
श्रमिक संवाद में श्रमिकों ने साझा किए अनुभव, योजनाओं से मिले संबल की बताई कहानी

 सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर-वाराणसी यात्रा के अंतर्गत मंडला पहुंचे बाइकर्स की उपस्थिति में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज ग्राम खैरी में श्रमिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने श्रमिकों से संवाद कर शासन द्वारा संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। यात्रा के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में गुजरात से सांसद श्री प्रभु वसावा भी निरंतर उपस्थित रहे।
 प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने श्रमिकों से चर्चा करते हुए कहा कि श्रमिक वर्ग देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार का प्रयास है कि श्रमिकों और उनके परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिले तथा उनके जीवन को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
 कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों, गरीबों और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को आर्थिक, सामाजिक और आजीविका के स्तर पर संबल मिल रहा है। सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र हितग्राही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
 सांसद श्री प्रभु वसावा ने भी श्रमिकों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। संवाद के दौरान श्रमिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन-प्रशासन के सहयोग तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। योजनाओं के माध्यम से उन्हें रोजगार, आवास, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा संबल मिला है, जिससे उनके परिवार की स्थिति बेहतर हुई है।

श्रमिकों के साथ बैठकर किया सहभोज

 श्रमिक संवाद के बाद प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके एवं सांसद श्री प्रभु वसावा, बाइकर्स एवं सभी अतिथियों ने श्रमिकों के साथ बैठकर भोजन किया। जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों के साथ आत्मीय वातावरण में भोजन करते हुए उनसे अनौपचारिक बातचीत की और उनके कार्य एवं परिवार से जुड़े अनुभव भी जाने। इस दौरान श्रमिकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इसके साथ ही श्रमिकों का सम्मान भी किया गया एवं सभी अतिथियों ने पौधारोपण भी किया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Sampatiya Uikey 
Dilip Jaiswal 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना हो रहा साकार - प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल

 सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर-वाराणसी यात्रा के अंतर्गत मंडला पहुंचे बाइकर्स की उपस्थिति में ग्राम मोहनटोला में प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद किया। यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों में गुजरात के बारडोली से सांसद श्री प्रभु वसावा भी उपस्थित रहे और उन्होंने ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से संवाद किया।
 प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिले लाभ, आवास निर्माण तथा उनके जीवन में आए बदलाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुरूप प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
 कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। जिन परिवारों के लिए पक्का मकान एक सपना था, उन्हें आज सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन के लिए पक्की छत मिल रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
 सांसद श्री प्रभु वसावा ने भी हितग्राहियों से संवाद कर योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इस दौरान हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले उन्हें कच्चे मकान में रहना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर मिलने के बाद परिवार को सुरक्षित छत मिली है। बारिश एवं अन्य मौसम की परेशानियों से राहत मिली है तथा जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास आया है। हितग्राहियों ने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Dilip Jaiswal 
Sampatiya Uikey <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Video 9
Video 10
Video 11
वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

 शासन के निर्देशानुसार श्रम पदाधिकारी, जिला मंडला द्वारा जिले में संचालित शासकीय जिला कार्यालयों तथा समस्त औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों के नियोक्ताओं एवं प्रबंधकों को श्रमिकों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 निर्देशों के अनुसार जिन प्रतिष्ठानों अथवा संस्थानों में 1 हजार से कम कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां मासिक वेतन का भुगतान आगामी माह की 7 तारीख से पूर्व किया जाना अनिवार्य है। इसी प्रकार 1 हजार या उससे अधिक कर्मचारी वाले प्रतिष्ठानों में आगामी माह की 10 तारीख से पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाना है।
 श्रमिकों एवं कर्मचारियों को समय पर वेतन प्राप्त होना उनके तथा उनके परिवारों के आर्थिक हितों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। अतः सभी संबंधित नियोक्ताओं एवं प्रबंधकों से निर्धारित समय-सीमा का पालन करने की अपेक्षा की गई है।
 वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब अथवा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Department of Labour, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_की_कहानी nis:value=सेवा_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से सुरचना की पढ़ाई को मिला आर्थिक संबल

मंडला जिले की रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा सुश्री सुरचना पटेल पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। शासन द्वारा विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित यह योजना सुरचना जैसे विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है।

सुरचना बताती हैं कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से उनकी पढ़ाई से संबंधित आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिल रही है। इससे उन्हें अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। आर्थिक सहायता मिलने से उनके मन में अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

सुरचना कहती हैं कि शासन की छात्रवृत्ति योजना विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आर्थिक परिस्थितियों की चिंता कम कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। शासन द्वारा विद्यार्थियों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए दी जा रही इस सहायता के लिए वे प्रसन्न हैं और शासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।

सुरचना का कहना है कि ऐसी योजनाओं से विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने का संबल मिलता है और उनके बेहतर भविष्य की राह आसान होती है। वे शासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Department of Higher Education, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Video 14
Video 15
उद्यान विभाग के पौध विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ

 आमजन को औषधीय एवं सजावटी पौधे उचित एवं न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय सहायक संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंडला द्वारा पौध विक्रय केंद्र सेलिंग प्वाइंट का शुभारंभ किया गया। पौध विक्रय केंद्र का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शैलेन्द्र चौधरी (IAS) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान सुश्री दीपा कुलेश एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री पंकज मरकाम उपस्थित रहे।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शैलेन्द्र चौधरी के सुझाव पर प्रारंभ किए गए इस पौध विक्रय केंद्र के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं सजावटी पौधे आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। केंद्र पर क्रोटोन, एरिका पाम, रबर प्लांट सहित अन्य उपयोगी एवं आकर्षक पौधे उचित न्यूनतम शुल्क पर प्राप्त किए जा सकेंगे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, सुधार सूचना पत्र जारी

 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य कारोबार के नियमानुसार संचालन को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के निराकरण हेतु बिछिया तहसील के ग्राम फोक सिझोरा स्थित सतीश जनरल एंड किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना निर्धारित पंजीयन के खाद्य कारोबार संचालित करना पाया गया। प्रतिष्ठान में लगभग 400 रुपये मूल्य की अवसान तिथि (एक्सपायरी) वाली खाद्य सामग्री भी मिली, जिसे मौके पर नियमानुसार नष्ट कराया गया।
 इसी प्रकार 28 सितंबर को नगर पालिका के संयुक्त दल के साथ चौपाटी क्षेत्र स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कमल चाट भंडार एवं श्रीनाथ पाव भाजी केंद्र में खाद्य सुरक्षा संबंधी कमियाँ पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। वहीं नगर पालिका के संयुक्त दल द्वारा दोनों प्रतिष्ठानों पर 500-500 रुपये का स्पॉट फाइन किया गया।
 निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा एक्सपायरी एवं अनुपयुक्त खाद्य सामग्री के विक्रय से बचने के संबंध में जागरूक किया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कारोबारकर्ताओं से निर्धारित नियमों एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा के बाइकर्स का ग्राम जारगी में हुआ भव्य स्वागत

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल एवं मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने किया कलश पूजन

अमर शहीद राजाशंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिले में पहुंची बाइकर्स यात्रा का ग्राम जारगी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडला के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके उपस्थित रहीं।
 कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माता खेरमाई के दर्शन एवं पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात सेवा संकल्प यात्रा के साथ पहुंचे कलश का विधिवत स्वागत कर पूजन किया गया। अतिथियों ने अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 इस अवसर पर शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा देश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
 मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
 इस दौरान नगरपालिका नैनपुर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रफुल्ल मिश्रा, एसडीएम श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात मोहनटोला में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद भी किया गया एवं युवा संवाद, रेवांचल पार्क स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Dilip Jaiswal 
Sampatiya Uikey
जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में 'नमो सेवा - सेवा की अनकही कहानियाँ' के तहत सांस्कृतिक और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों को ग्रामीणों तक सीधे पहुँचाया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
सेवा की कहानी

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अहिल्या यादव को मिली आर्थिक मजबूती और सम्बल

​
​ग्राम सुभरिया की रहने वाली श्रीमती अहिल्या यादव एक सामान्य ग्रामीण परिवार से आती हैं। गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान पोषण और स्वास्थ्य देखभाल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए एक प्रमुख चुनौती रहती है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा संचालित 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' माताओं के लिए एक संबल बनकर उभरी है।  

​अहिल्या यादव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अपना पंजीयन कराया, जिसके पश्चात उन्हें शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। इस सहायता राशि का उपयोग उन्होंने गर्भावस्था के दौरान उचित खान-पान, आवश्यक पोषण सामग्री तथा दवाइयों के प्रबंध के लिए किया।  
​
​योजना के माध्यम से वित्तीय मदद मिलने से अहिल्या यादव को सही समय पर उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल मिली। इससे न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ, बल्कि नवजात शिशु के उचित लालन-पालन के लिए भी आर्थिक सहारा मिला।

 अहिल्या यादव बताती हैं कि इस योजना ने उनके चेहरे पर खुशी और मन में एक नई निश्चिंतता ला दी है।   मुझे 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' का प्रत्यक्ष लाभ मिला है। इस महत्वाकांक्षी और कल्याणकारी योजना के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
जिले में ‘नमो सेवा-सेवा की अनकही कहानियाँ’ पहल के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटकों ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से जोड़ा। नैनपुर से लेकर चिरईडोंगरी तक, बड़ी संख्या में लोगों ने इस अभियान में भाग लिया और योजनाओं की जानकारी पाई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Video 22
Video 23
नमो सेवा: सेवा की अनकही कहानियाँ

सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी

 सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘नमो सेवा-सेवा की अनकही कहानियाँ’ पहल के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। मंडला जिले के नैनपुर, डिठौरी, मंडला, बम्हनीबंजर एवं चिरईडोंगरी में आयोजित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों ने आमजन को केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके लाभ की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पात्रों ने विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभ और पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं की पहुंच को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=sevasankalpabhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>