हाट बाजार में कैनोपी लगाकर ग्रामीणों को दी वित्तीय साक्षरता की जानकारी
समर्पित संस्था के वित्तीय साक्षरता केंद्र बिछिया द्वारा 26 अगस्त को विशेष वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रमुख लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत मवई ब्लॉक के ब्लॉक काउंसलर नरेश गायकवाड़ द्वारा ग्राम पंचायत मझगांव के स्थानीय हाट बाजार में कैनोपी लगाई गई। यहां बाजार में पहुंचे ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग योजनाओं तथा सुरक्षित वित्तीय लेनदेन के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने, विभिन्न वित्तीय योजनाओं का लाभ लेने तथा लेनदेन में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
36 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026