मंझनपुर: कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू, केंद्रीय पर्यवेक्षक ने नेताओं से किया संवाद
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में कौशाम्बी जिले के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक शिव कुमार दहरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय पर्यवेक्षक ने जिले में कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया है।