पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का जीवन सुशासन और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय प्रतीक : वीरेंद्र कौशिक
भिवानी, 16 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी अरविंद यादव के प्रथम आगमन पर एक विशेष परिचय बैठक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक की शुरुआत भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और संगठन के प्रति निस्वार्थ समर्पण की अविरल धारा रहा है। उन्होंने देश में राजनीतिक शुचिता और विकास आधारित सुशासन की जो नींव रखी, वह आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संगठन के प्रति उनका समर्पण और राष्ट्र प्रथम की नीति ही भाजपा के कार्यकर्ताओं का मूल मार्गदर्शन करती है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने और उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेते हैं। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत नवनियुक्त जिला प्रभारी अरविंद यादव की अध्यक्षता में परिचय बैठक संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने जिला प्रभारी को जिले की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान जिला महामंत्री रेखा राघव के पति अशोक राघव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नन्दराम धानिया, संदीप श्योराण, वरुण श्योराण महेंद्रगढ़ प्रभारी, मनोहर सिंह, रवि महमिया, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, सुनील शर्मा , विशालजीत सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक बिड़लान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुंदरपाल, रविन्द्र बापोड़ा, जिला सचिव सुनील डावर, सुशीला, पिंकी नागर, अमित महता, लवकेश बंटी, नरेंद्र तालु, जिला एससी मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र लांगयान, जिला मन की बात प्रमुख राजकुमार जमालपुर, बीएलए-1 भिवानी विधानसभा दिनेश वर्मा, बीएलए-1 लोहारु विधानसभा कमलेश भोडूका, बीएलए-1 तोशाम विधानसभा रमेश लालावास, महिला मोर्चा प्रभारी बबीता तंवर, एससी मोर्चा प्रभारी धर्मबीर दहिया, मंडल अध्यक्ष नविता तंवर, रोहताश चौहान, सुनील सांगवान, मुरारी लाल शर्मा, जगत कौशिक, प्रदीप मुंढाल, विकी महता, जिला मीडिया सह प्रभारी नितिन भारद्वाज, जिला आईट प्रमुख अंकित पालुवास, सोशल मीडिया प्रमुख सूर्या प्रताप, मंडल प्रभारी सुनील तलेजा, रामकिशन शर्मा कुडल, राजपाल कड़वासरा, सुनील शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 16, 2026