अशोकनगर कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
हाथों में तिरंगा थामकर देश भक्ति का दिया संदेश
--
स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गुरूवार को अशोकनगर कलेक्ट्रेट से गांधी पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,एसडीएम श्री इसरार खान,जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री अरूण रघुवंशी,जिला शिक्षा अधिकारी मधू शर्मा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी,एनसीसी के छात्र एवं स्कूली छात्र छात्राएं शामिल हुए। इस रैली में हाथों में तिरंगा थामे सभी अधिकारी भारत माता की जयघोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए गांधी पार्क पहुंचे । गांधी पार्क पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ तिरंगा रैली का समापन हुआ।
#HarGharTiranga2026
#ashoknagar