गिद्धौर में परिवहन मंत्री दामोदर रावत के आवास पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार रविवार को गिद्धौर स्थित परिवहन मंत्री श्री दामोदर रावत के आवास पहुंचे। यहां पहुंचने पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत एवं उनके समर्थकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर गिद्धौर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान दोनों मंत्रियों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।
मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
#DamodarRavat #NishantKumar #Gidhaur #Jamui #BiharPolitics
Jamui, Jamui | Aug 16, 2026