खलीलाबाद: निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे हों: एसपी संदीप कुमार मीना
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को कार्यदाई संस्थाओं के साथ एसपी ऑफिस में समीक्षा बैठक कर जनपद में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में पुलिस लाइन,महिला थाना,साइबर थाना,बेलहर कला,दुधारा थाना,कोतवाली खलीलाबाद और फायर स्टेशन धनघटा समेत अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12:30 बजे दी।