Public App Logo
*नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण* *स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज को दी सलामी* मुरैना/देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। समारोह में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं राष्ट्रीय एकता का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की अखंडता, प्रगति एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। क्र. 098 - Morena Nagar News