Public App Logo
Profile Picture

चम्बल सूत्र

@chambalsutra.news
7614Followers
69Following
ग्राम विस्तार अधिकारियों का कलम बंद एवं कार्य बहिष्कार का आज दूसरा दिन जारी इनकी प्रमुख मांगे eHRMS हटाओ फील्ड बचाओ
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
कृषि विस्तार अधिकारियों (AEO) का eHRMS के विरोध में कलम बंद कार्य बहिष्कार 17 से 20 अगस्त तक
प्रमुख मांग “eHRMS हटाओ – Field बचाओ”
मुरैना। मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ, भोपाल के प्रांतीय आह्वान पर eHRMS एवं अन्य लंबित मांगों के निराकरण को लेकर जिला इकाई मुरैना द्वारा 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक जिला स्तरीय कलम बंद कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष डॉ. जयदीप सिंह ने बताया कि संघ की प्रमुख मांग “eHRMS हटाओ – Field बचाओ” है। कृषि विस्तार अधिकारियों का कहना है कि  किसान हमें सुबह और शाम में मिलते हैं दोपहर में कोई नहीं मिलता अगर हम किसी पंचायत में रहते हैं तो कहां बैठे हैं किसके यहां जाएं हमारे लिए कोई बैठने की व्यवस्था नहीं है सबसे बड़ी परेशानी तो हम महिलाओं को आती है जिनके के पास छोटे-छोटे बच्चे हैं अगर हम बच्चों को साथ में लेकर जाते हैं तो उसको कहां बैठा है बच्चों को बार-बार भूख प्यास लगती है कहां बैठे हैं कहां जाएं और हमारे कार्य क्षेत्र में कई पंचायतें आती है एक से दूसरे गांव में जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है अगर सरकार द्वारा हमारे लिए कोई स्थान निर्धारित कर दिया जाए तो कम से कम हमें किसानों को बताने के लिए एक निश्चित स्थान तो है  सबसे बड़ी परेशानी तो हमें तब आती है खासकर महिलाओं को जब  eHRMS  पोर्टल पर हाजिरी लगाने के लिए समय का इंतजार करना पड़ता है और आने वाले सर्दियों के समय में शाम को 4:00 बजे के बाद से अंधेरा सा होने लगता है अंधेरा होते ही हमें  अनसेफ महसूस  महसूस होता है डर सा लगने लगता है कहीं हमारे साथ कोई अप्रिय घटना न घट जाए ऐसा महिला AEO का कहना है हमें eHRMS  से प्रॉब्लम नहीं है प्रॉब्लम है तो सिर्फ इसकी टाइमिंग से eHRMS प्रणाली के कारण मैदानी कार्य प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ के अनुसार आंदोलन के दौरान जिला इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कलम बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। संघ ने शासन से मांग की है कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए तथा eHRMS व्यवस्था को समाप्त कर कृषि विस्तार अधिकारियों के फील्ड कार्य को सुचारू बनाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
संघ का कहना है कि मैदानी स्तर पर कृषि सेवाएं प्रभावी रूप से संचालित होने से किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
*कलेक्टर ने शहीद स्मारक पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि*
*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को किया नमन*
मुरैना/देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्र की रक्षा एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कलेक्टर ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश की स्वतंत्रता, एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले अमर वीरों के त्याग एवं समर्पण को स्मरण किया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के सम्मान में श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

क्र. 099
*80वाँ स्वतंत्रता दिवस मुरैना जिले में हर्षोल्लास, गौरव एवं राष्ट्रभक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न*
*कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का श्रीफल देकर किया सम्मान*
*80वाँ स्वतंत्रता दिवस मुरैना जिले में हर्षोल्लास, गौरव एवं राष्ट्रभक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न*

*कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का श्रीफल देकर किया सम्मान*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश एलईडी स्क्रीन के माध्यम से हुआ लाइव प्रसारित*

मुरैना, 15 अगस्त 2026/मुरैना जिले में देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस अपार उत्साह, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं गरिमामय वातावरण के मध्य हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में आकर्षक परेड, मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विविध कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर राष्ट्र के प्रति उनके परिवारों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

 कृषि मंत्री श्री कंषाना द्वारा परेड का निरीक्षण किया तथा विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया तथा शांति, सद्भाव, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक स्वरूप रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश एलईडी स्क्रीन के माध्यम लाइव प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने गंभीरता एवं उत्साह के साथ सुना।

 समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा जिले की विकास यात्रा, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित संदेश का वाचन किया इसके उपरांत जिले की विकास पुस्तिका का भी वितरण किया गया।

*परेड में अनुशासन, शौर्य एवं समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन*

मुख्य समारोह में मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री रविकांत शुक्ला तथा द्वितीय परेड कमांडर श्री कपिल पाराशर के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासन, दक्षता एवं राष्ट्रसेवा की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परेड में एसएएफ 5 वीं बटालियन, जिला पुलिस बल (पुरुष एवं महिला), वन रक्षक दल, एनसीसी आर्मी (सीनियर एवं जूनियर डिवीजन), एनसीसी नेवल जूनियर डिवीजन, स्काउट एवं गाइड (बालक एवं बालिका) तथा शौर्य दल की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय की भरपूर सराहना अर्जित की।

उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन के लिए एसएएफ 5 वीं बटालियन को प्रथम, जिला पुलिस बल (महिला) को द्वितीय तथा एनसीसी सीनियर डिवीजन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

*देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बाँधा समाँ*

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्र गौरव पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, अशासकीय  सेंट मेरी पब्लिक स्कूल, विक्टर कॉन्वेंट स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, लिटिल फ्लॉवर स्कूल तथा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरैना के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, मुरैना को प्रथम, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को द्वितीय तथा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने वनरक्षक स्वर्गीय श्री हरिकेश गुर्जर की धर्मपत्नी को 25 लाख रुपये की विशेष अनुग्रह सहायता राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 8 अप्रैल 2026 को अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए श्री हरिकेश गुर्जर वीरगति को प्राप्त हुए थे।

समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र, शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति*

समारोह में महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, चंबल संभाग आयुक्त श्री सुरेश कुमार, चंबल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सुनील कुमार जैन, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, वनमंडलाधिकारी श्री हरिशन्द्र बघेल, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संपूर्ण समारोह के दौरान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव, एकता एवं अखंडता की भावना का अनुपम संगम देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वतंत्रता दिवस समारोह को अविस्मरणीय, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुधीर आचार्य एवं श्री श्याम सिकरवार ने किया।
मुरैना देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंबल संभाग आयुक्त कार्यालय स्थित चंबल भवन में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। चंबल संभाग आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। समारोह के दौरान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर चंबल संभाग के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

क्र. 097
*नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर  ने किया ध्वजारोहण*
*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज को दी सलामी*
मुरैना/देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने ध्वजारोहण कर  तिरंगे को सलामी दी तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। समारोह में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं राष्ट्रीय एकता का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की अखंडता, प्रगति एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्र. 098
*कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण*
मुरैना/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण किया तथा उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य, जिला चिकित्सालय के चिकित्सकगण एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
*जनसंपर्क कार्यालय में सहायक संचालक सुश्री मोनिका माहोर ने किया ध्वजारोहण*
मुरैना/देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय, मुरैना में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। सहायक संचालक सुश्री मोनिका माहोर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना से ओतप्रोत रहा।

समारोह में जनसंपर्क कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने तथा जनहितकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।

क्र. 102
मुरैना स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुरैना जिले की समस्त शासकीय शालाओं में परंपरानुसार विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का आयोजन शासकीय मॉडल स्कूल, गणेशपुरा में सम्पन्न हुआ, जहाँ कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने बच्चों के साथ सहभोज ग्रहण किया इस अवसर पर उनके साथ  पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव तथा वनमंडलाधिकारी श्री हरिशचन्द्र बघेल ने विद्यार्थियों के साथ पंक्तिबद्ध बैठकर सहभोज किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को विशेष व्यंजन के रूप में खीर, पूड़ी, बूंदी के लड्डू, बूंदी का रायता तथा दो प्रकार की स्वादिष्ट सब्जियाँ परोसी गईं। स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन प्राप्त कर बच्चे अत्यंत उत्साहित एवं प्रसन्न दिखाई दिए। उनके चेहरे पर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की उमंग और विशेष भोजन की खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही थी।

कलेक्टर  ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं विद्यालयीन गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सवमय वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों ने भी कलेक्टर एवं सभी जिलाअधिकारियों के साथ भोजन कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को बच्चों के लिए और अधिक यादगार एवं प्रेरणादायी बनाने वाला रहा।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, एसडीएम मुरैना श्री रामनिवास सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश अवस्थी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. इंदोलिया, जिला परियोजना समन्वयक सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
*कलेक्टर ने शहीद संग्रहालय में किया ध्वजारोहण*

*पंडित रामप्रसाद बिस्मिल सहित जिले के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि*
मुरैना/देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल शहीद संग्रहालय पहुंचकर ध्वजारोहण किया तथा स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जांगिड़ ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने मुरैना जिले के उन वीर जवानों के छायाचित्रों पर भी पुष्प अर्पित किए, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

कलेक्टर ने कहा  कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर सपूतों के त्याग, समर्पण और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। शहीदों के आदर्श एवं राष्ट्रसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

क्र. 100
132 केवी हेतमपुर पर लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते 16 अगस्त को विद्युत आपूर्ति प्रभावित |

मुरैना। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुरैना द्वारा विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 132 केवी मुरैना-हेतमपुर सर्किट-1 पर आवश्यक लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

विद्युत व्यवस्था में आवश्यक कार्य के लिए 16 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान मुरैना क्षेत्र से संबंधित 13 विद्युत फीडरों से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके परिणामस्वरूप शिकारपुर, मुरैना, एम.एस सिटी, मयूरवन, महाराजपुर, मंडी, देवरी, जिगनी, वीरमपुर, जरेरुआ इंडस्ट्रियल, मुरैना इंडस्ट्रियल एवं के.एस मिल क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्णतः  बाधित रहेगी।

उक्त शटडाउन अवधि में लगभग 75 मेगावाट विद्युत की राहत रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा लाइन मेंटेनेंस का कार्य निर्धारित अवधि में शीघ्रता से पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि कार्य समाप्त होते ही संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य की जा सके।

विद्युत कंपनी ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पूर्व में ही पूर्ण कर लें तथा सहयोग प्रदान करें। कंपनी ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था की विश्वसनीयता एवं भविष्य में बेहतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
Video 18
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
मुरैना जोरा विधायक पंकज उपाध्याय कैलारस शक्कर मिल को जब फिर से चालू करने के लिए करेंगे आमरण अनशन 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस से होगा आमरण अनशन