90.23 लाख से बदलेगी वार्ड 21 की तस्वीर, पक्की गलियों के साथ डाली जाएंगी स्टॉर्म वाटर ड्रेन
वार्ड 21 में जलभराव और आवागमन की समस्याओं से मिलेगी राहत, 90.23 लाख के होंगे विकास कार्य
कैबिनेट मंत्री व मेयर ने वार्ड 21 में 90.23 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, डाली जाएंगी स्टॉर्म वाटर लाइन व पक्की गलियां
यमुनानगर। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा और मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार को वार्ड नंबर 21 में 90 लाख 23 हजार रुपये की लागत से होने वाले तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने वार्ड पार्षद मंजीत कौर की मौजूदगी में नारियल फोड़ तीनों विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर तीनों विकास कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि नगर निगम द्वारा वार्ड 21 की बैंक कॉलोनी एक्सटेंशन व कांसापुर में 41 लाख 87 हजार की लागत से गली निर्माण व स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह मोतीबाग बैंक कॉलोनी में 24 लाख 98 हजार रुपये और अशोक विहार में 23 लाख 38 हजार की लागत से गलियों व स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने के विकास कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने और पक्की गलियों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को जलभराव और आवागमन की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। मौके पर नगर निगम सहायक अभियंता राजेश शर्मा, पार्षद विक्रम राणा, पार्षद उज्ज्वल बन्याल, मदन कुमार, महरूफ अली, बिल्ला राणा, सरपंच सुरेश राणा, अमन, धर्मेंद्र, सुनीता बाली, पूजा शर्मा, रानी देवी आदि मौजूद रहें।
--------------
जन-जन तक सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता: श्याम सिंह राणा
कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। हमारा मुख्य लक्ष्य आम जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। जनहित को ध्यान में रखकर केंद्र व प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि लोगों को बेहतर सड़क, जल निकासी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
----------
वार्डों का कायाकल्प कर रहा नगर निगम : मेयर सुमन बहमनी
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करा रहा है। वार्ड 21 के वासियों की