Public App Logo
Profile Picture

Rashtriya Kadam News

@rashtriyakadamnews
141Followers
0Following
सेंट थॉमस स्कूल जगाधरी में 200 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश....
साढौरा अनाज मंडी में धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे रमेश चंद ठसका....

किसानों को न हो परेशानी, खरीद प्रक्रिया सुचारू रखने के अधिकारियों को दिए निर्देश
पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए: रमेश चंद ठसका, एसआईआर को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में शालिनी शर्मा ने कहा बीएलओ के कार्य में सहयोग करें जनता....
चंचल शर्मा को पंचायती राज प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी, हरियाणा कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष चंचल शर्मा की संगठन में बढ़ी भूमिका, बोलीं—पंचायती राज को मजबूत करना रहेगा प्राथमिक दायित्व..
मिथलेश चौधरी का बढ़ा कद, अब पंचायती राज संगठन में भी संभालेंगी प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी...
गुरु नानक खालसा कॉलेज में ‘तलाश 2026’ टैलेंट शो का शानदार आयोजन

यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर की कल्चरल कमिटी द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत बहुप्रतीक्षित टैलेंट शो ‘तलाश 2026’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, अभिनय, मिमिक्री और वाद्य यंत्र वादन सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज एंथम और पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कल्चरल कमिटी के कोऑर्डिनेटर डॉ. तिलक राज ने मुख्य अतिथि एवं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. भल्ला ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ‘तलाश’ जैसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में सोलो डांस, ग्रुप डांस, गायन, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री और वाद्य यंत्र वादन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिताओं में सोलो डांस में लक्ष्मी ने प्रथम, नवजोत ने द्वितीय और अमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस में नव का ग्रुप प्रथम, शालू का ग्रुप द्वितीय और सुमन का ग्रुप तृतीय रहा।

गायन प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम, सूर्यांश ने द्वितीय और जीवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद्य यंत्र वादन में शिवम प्रथम रहे। मिमिक्री में अतुल, निदेश और सूर्यांश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। मोनो एक्टिंग में आकाश प्रथम, सूर्यांश द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत विमेन सेल द्वारा साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विमेन सेल की कोऑर्डिनेटर डॉ. नीना पुरी ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। भाषण प्रतियोगिता में वृंदा ने प्रथम, पलक ने द्वितीय और श्री ने तृतीय स्थान हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में श्रेय प्रथम, रिद्धि द्वितीय और अतुल तृतीय रहे।

पेंटिंग प्रतियोगिता में नैन्सी ने प्रथम, जसप्रीत ने द्वितीय और गगनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में टीम एफ प्रथम, टीम बी द्वितीय और टीम ए तृतीय स्थान पर रही।

समापन अवसर पर वाइस प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर एवं फैकल्टी सदस्यों ने विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. शिव और डॉ. नेहा ने किया। कल्चरल कमिटी एवं विमेन सेल के सदस्यों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उत्साहपूर्वक भागीदारी एवं शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

कॉलेज की गवर्निंग बॉडी एवं मैनेजिंग कमिटी के प्रेसिडेंट सरदार रणदीप सिंह जौहर ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों के महत्व पर जोर देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सराहना की।
तनाव मुक्त जीवन के लिए मेडिटेशन आवश्यक: बीके ऊषा

माउंट आबू से पहुंचीं वरिष्ठ राजयोगिनी बीके ऊषा ने दिया तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश, हजारों श्रद्धालुओं ने सुने प्रवचन

फतेहाबाद। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: स्थानीय अशोक नगर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में माउंट आबू से पधारीं वरिष्ठ राजयोगिनी बीके ऊषा ने हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से मुक्ति पाने और मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से व्यक्ति अपने मन को एकाग्र करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर सकता है।बीके ऊषा ने कहा कि तनावपूर्ण जीवन के अंधकार में मेडिटेशन आशा और शांति की किरण बन सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ब्रह्माकुमारी संस्था के सानिध्य में राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करें और अपने जीवन में शांति, सकारात्मकता एवं आध्यात्मिकता को स्थान दें। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी आश्रम में नियमित रूप से राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाया जाता है, जिससे लोग मानसिक शांति और आत्मिक सुकून की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने आश्रम परिसर का अवलोकन किया तथा मेडिटेशन के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने एकाग्रता और श्रद्धाभाव के साथ बीके ऊषा के प्रवचनों को सुना।
इस अवसर पर आश्रम की सेंटर संचालिका बीके सुशीला बहन एवं मदन भाई ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बीके संजीव, बीके ज्योति, बीके गीता, बीके करण, बीके पवन, ओम प्रकाश ग्रोवर, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शर्मा, डॉ. विनय सिंगल, डॉ. सुनीता सोखी, उषा दहिया, डॉ. रमनीता बत्रा, एडवोकेट विनोद मेहता, समाजसेवी शरद बत्रा, विनोद अरोड़ा, एमएम एजुकेशन के प्रिंसिपल गुरुचरण दास, सतपाल अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यमुनानगर, 30 सितंबर-  (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: हरियाणा के माननीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर ने सरस्वती नगर अनाज मंडी व इसके बाद जगाधरी अनाज मंडी का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसानों की धान की फसल को खरीद करने से पहले ही प्रदेश की सभी मंडियों में सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई ताकि किसान को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ेे। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की सबसे अधिक फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है। उन्होंने अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों से बातचीत कर धान की फसल के उठान, पैकेजिंग की उपलब्धता और अन्य समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पोर्टल व वेरिफिकेशन से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और खरीद कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि धान की फसल खरीद से संबंधित विभागों के अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्यों में लापरवाही बरतते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मंडियों में किसानों, व्यापारियों और श्रमिकों के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि उन्होंने धान की फसल के खरीद प्रबंधों को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को निर्देश दिए कि किसानों को अपनी धान की फसल को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार किसानों के हितों की रक्षा कर रही है।
हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया कि वे प्रदेश की सभी अनाज मंडियों का दौरा कर धान की फसल के उठान के बारे जानकारी ले रहे हैं और प्रदेश की जिस मंडी में धान की फसल के खरीद एवं उठान कार्यों में दिक्कत आ रही है वहां पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे मंडी से धान के उठान में देरी न करें ताकि किसानों को अपनी धान की फसल मंडी में बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मानकों के अनुसार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किया जाएगा। उन्होंने किसान से आह्वान किया फसलों को सुखाकर व साफ करके मंडी में लाए ताकि उनकी फसल को सरकारी एजेंसियों द्वारा एमएसपी पर खरीद किया जा सके।
उन्होंने मार्किट कमेटी व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि धान की फसल खरीद के कार्य के साथ-साथ उठान के कार्यों में और अधिक तेजी लाए ताकि किसानों को मंडी परिसर में अपनी फसल डालने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ेे। उन्होंने स्वयं धान की ढेरियों पर जाकर नमी को चैक किया व मशीन के माध्यम से नमी को जांचने का काम भी किया। उन्होंने मंडी आढ़तियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों से मंडियों में अब तक हुई आवक, खरीद, उठान, गेट पास, ट्रांसपोर्टेशन सहित अन्य विषयों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट भी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस बात पर फोकस रखना चाहिए की मंडियों में किसानों और व्यापारियों को पीने के पानी, शौचालय, सफाई व्यवस्था, बिजली सहित अन्य सुविधाएं मिले। इस दौरान उन्होंने अटल श्रमिक-किसान कैंटीन व शौचालय का बारीकी से निरीक्षण और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से शौचालयों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितिश सिंगला, मार्किट कमेटी यमुनानगर के चेयरमैन राकेश त्यागी, जगाधरी मार्किट कमेटी के चेयरमैन विपूल गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा महामंत्री नरेन्द्र राणा, रामधन, ठाठ सिंह आदि भी उपस्थित रहें।
यमुनानगर, 30 सितम्बर- (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: कॉम्युनिटी हॉल, हुड्डा सेक्टर 17, जगाधरी में सरकारी कर्मचारियों तथा आम जन के लिये एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के साथ-साथ कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला, डॉ. प्रतीक, डॉ. प्रत्युश तथा डॉ. श्रुति व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान कर्मचारियों तथा आमजन के स्वास्थ्य की सामान्य जांच, नेत्र जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार मरीजो को दवाएं भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि निरोगी काया ही मनुष्य के सभी सुखों की आधार है, यदि कोई व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से परेशान है तो वह अपने पारिवारिक, सामाजिक तथा कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग नहीं कर सकता है, अत: सभी का स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर द्वारा समय-समय पर जिले में जिला वासियों के लिये स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाता है, जिससे आमजन को अत्यधिक स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है। उन्होंने सभी से इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेकर जीवन के स्तर को उच्च बनाये रखने को कहा है।
पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि जिले में सरकार द्वारा चलाई जा रहे सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है जिससे की सभी को स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त हो इसके साथ ही सिविल अस्पतालों में सभी प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी, जांच तथा उपचार उपलब्ध है। यदि किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्या होती है तो वह सिविल अस्पताल जा कर अपना पूर्ण उपचार करा सकता है।
इस अवसर पर कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 500 से अधिक कर्मचारियों तथा आमजन की स्वास्थ्य जांच व नेत्र जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार दवाएं भी प्राप्त की गई। इसके साथ ही जिन मरीजों को उच्चतर जांच तथा उपचार के साथ परामर्श अथवा दवाओं की आवश्यकता है, उन्हें सिविल अस्पताल यमुनानगर रैफर किया गया है। जहाँ पूर्ण जांच उपरांत उनका उपचार किया जायेगा।
स्वस्थ सेहत का संकल्प लेकर 446 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, योग से निरोग रहने का संदेश

नियमित स्वास्थ्य जांच और योग से मिलती है स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद   

शिविर में 446 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, 182 लोगों की आयुर्वेदिक व 264 लोगों की सामान्य चिकित्सा पद्धति से कराई जांच

यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा के तहत नगर निगम की ओर से बुधवार को सेक्टर-17 स्थित सामुदायिक केंद्र में स्वास्थ्य जांच एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सफाई कर्मचारियों, नगर निगम कर्मचारियों सहित 446 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इनमें 182 लोगों की आयुर्वेदिक पद्धति तथा 264 लोगों की सामान्य चिकित्सा पद्धति से जांच की गई। शिविर का शुभारंभ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने शिविर का जायजा लिया और स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने योग शिविर में भी भाग लिया तथा लोगों को नियमित रूप से योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में हुडा डिस्पेंसरी के प्रभारी एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक, दंत सर्जन डॉ. श्रुति, फार्मेसी अधिकारी कमल कुमार, एलटी सुमित कुमार, सिविल अस्पताल जगाधरी की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचा, मंजू सहित चिकित्सा टीम ने रक्त, शुगर, दांत, आंखों, रक्तचाप व सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। लोगों को निशुल्क परामर्श और दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में 264 लोगों को सामान्य चेकअप, 262 लोगों के बीपी व शुगर, 126 लोगों के दांतों व 132 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनके अलावा 182 लोगों ने आयुर्वेदिक पद्धति से अपने शरीर का चेकअप कराया। पीड़ित लोगों को मौके पर दवा वितरित की गई। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा के तहत चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। साथ ही हरियाणा सफाई महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने लोगों से 3 अक्टूबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही व्यक्ति को बेहतर ढंग से अपने दायित्व निभाने की क्षमता देता है। सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच और योग से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिलती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य और स्वच्छता को जोड़कर लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनाकर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों और निगम कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सराहनीय पहल है। जो कर्मचारी शहर की स्वच्छता के लिए लगातार कार्य करते हैं, उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा भी प्राथमिकता होनी चाहिए। मौके पर मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, नगर निगम कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, अमित कांबोज, विनोद बेनीवाल, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, पार्षद प्रियांक शर्मा, रीना रस्तोगी, जयंत स्वामी, भानू प्रताप, अंकित कुमार, दीक्षित, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जगदीश विद्यार्थी, कृष्ण खदरी आदि मौजूद रहें।
प्रतापनगर/यमुनानगर, 30 सितंबर- (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: सेवा सेतु अभियान के तहत खंड प्रताप नगर की ग्राम पंचायत चुहड़पुर कलां के सामुदायिक केंद्र में बुधवार को एक विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी ने की।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। समाधान शिविर में प्रताप नगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 265 लोगों ने अपनी समस्याएं  अधिकारियों/कर्मचारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा लोगों की समस्याओं को  सुना गया और अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, समाज कल्याण विभाग से संबंधित सेवाओं तथा लाडो लक्ष्मी योजना आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आमजन के घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध करवाना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।
इस अवसर पर बीडीपीओ कार्तिक चौहान, नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह, पंचायत ऑफिसर विकास कुमार, वाइस चेयरमैन संजीव कुमार, सरपंच गीता राम, नंबरदार बलिंदर, हरीश मित्तल, अशोक कुमार, रोहतास सिंह, ग्राम सचिव, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में डिजिटल एंड लाइव एड मेकिंग कॉम्पिटिशन

यमुनानगर, 30 सितंबर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, संतपुरा में मार्केटिंग विभाग, मास कम्युनिकेशन विभाग एवं ईडीसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में क्रिएटिव डिजिटल एंड लाइव एड मेकिंग कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी एवं प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर के मार्गदर्शन में छात्राओं ने डिजिटल एवं लाइव श्रेणियों में 60-90 सेकंड की आकर्षक विज्ञापन प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता, संचार कौशल एवं नवाचार को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की संयोजिका रचना आनंद, शम्मी बजाज एवं मिस शिवी रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. निरुपमा, डॉ. मनप्रीत कौर एवं श्रीमती करमजीत कौर शामिल रहीं।
देवीवती अग्रवाल की 20वीं पुण्यतिथि पर 227 मरीजों की जांच, 17 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
पंचकूला : (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: स्वर्गीय देवीवती अग्रवाल की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को अमरावती एन्क्लेव स्थित राधी देवी अमरावती पॉलीक्लिनिक में निश्शुल्क नेत्र एवं मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ पंचकूला के पूर्व मेयर एवं ट्रस्ट के चेयरमैन कुलभूषण गोयल और उनकी पत्नी अंजू गोयल ने किया। कैंप में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं देते हुए 227 मरीजों की जांच की।

कैंप में जांच के दौरान 17 जरूरतमंद मरीजों का मोतियाबिंद के निश्शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। ट्रस्ट की ओर से इन मरीजों के ऑपरेशन निश्शुल्क करवाए जाएंगे।

कुलभूषण गोयल ने कहा कि स्वर्गीय देवीवती अग्रवाल की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके।

कैंप में जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, स्त्री रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, त्वचा रोग, डेंटल, फिजियोथेरेपी और रेडियोलॉजी सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। मेडिसिन में डॉ. रामेश्वर चंदर, नेत्र रोग में डॉ. बख्शी गुप्ता और डॉ. नीरज गुप्ता, स्त्री रोग में डॉ. अर्चना चौधरी, ऑर्थोपेडिक्स में डॉ. विवेक भाटिया, पीडियाट्रिक्स में डॉ. डेजी बंसल, आरएमओ एवं जनरल फिजिशियन डॉ. लक्षदीप सिंह, त्वचा रोग में डॉ. रजत मेहता, डेंटल में डॉ. अमृता आहूजा, फिजियोथेरेपी में डॉ. किरण एवं डॉ. दीपक तथा रेडियोलॉजी में डॉ. लोकेश मित्तल ने मरीजों की जांच की।
त्रिनगर नई दिल्ली
पूर्व सांसद कैलाशो सैनी जी ने नई दिल्ली में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रादौर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों, क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

🤝 क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर हुई इस मुलाकात को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही।

<nis:link nis:type=tag nis:id=कैलाशोसैनी nis:value=कैलाशोसैनी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दीपेंद्रसिंहहुड्डा nis:value=दीपेंद्रसिंहहुड्डा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रादौर nis:value=रादौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नईदिल्ली nis:value=नईदिल्ली nis:enabled=true nis:link/> राजनीति हरियाणा Radaur DeependerHooda KailashoSaini राष्ट्रीयकदम
ग्राम मिल्कड़ा में गुर्जर समाज के पूर्व विधायक चौधरी अर्जुन सिंह का ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जगमाल सिंह नंबरदार जी, जरनैल सिंह जी, नरेंद्र वकील जी, अमरपाल आर्य जी, रणधीर जी, लजाराम वकील जी, संजय गुर्जर जी, भूपेंद्र गुर्जर जी सहित समस्त ग्रामवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया।

चौधरी अर्जुन सिंह ने कहा कि—
“गांव की मिट्टी से जुड़ा अपनापन और बुजुर्गों का आशीर्वाद हमेशा नई ऊर्जा देता है। जनसेवा का रास्ता तभी मजबूत होता है, जब अपनों का साथ और विश्वास साथ हो।”

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और विश्वास यूं ही बना रहे, इसी विश्वास के साथ क्षेत्र और समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए आगे बढ़ते रहेंगे। 🤝

📍 ग्राम मिल्कड़ा

<nis:link nis:type=tag nis:id=चौधरीअर्जुनसिंह nis:value=चौधरीअर्जुनसिंह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मिल्कड़ा nis:value=मिल्कड़ा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गुर्जरसमाज nis:value=गुर्जरसमाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसेवा nis:value=जनसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्राममिल्कड़ा nis:value=ग्राममिल्कड़ा nis:enabled=true nis:link/> गुर्जर क्षेत्रकीआवाज हरियाणा राष्ट्रीयकदम
24 घंटे के पड़ाव के दूसरे दिन पेंशनरों का जोरदार प्रदर्शन, मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फतेहाबाद, 30 सितंबर।
आठवें वेतन आयोग का लाभ सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी पर लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय फतेहाबाद पर शुरू हुआ 24 घंटे का पड़ाव बुधवार को प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के साथ संपन्न हो गया। पड़ाव के दूसरे दिन भारी संख्या में जुटे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को अपना मांग पत्र सौंपा।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ फतेहाबाद के जिला प्रधान भोला सिंह, कोषाध्यक्ष रघुनाथ मेहता और जिला सचिव बेगराज के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली। संघ के पदाधिकारियों ने टोहाना, जाखल, भूना, भट्टू व फतेहाबाद क्षेत्र से पहुंचे पेंशनरों को संबोधित करते हुए कहा कि आठवें वेतन आयोग के लाभों को लेकर सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक है। जिला प्रधान भोला सिंह और जिला सचिव बेगराज ने आरोप लगाया कि 31 दिसंबर 2025 से पहले और उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के बीच अंतर पैदा किया जा रहा है। वित्त विधेयक 2025 के जरिए वरिष्ठ नागरिकों के प्रति अपनाए गए रुख से देशभर के पेंशनभोगियों में गहरा असंतोष है। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग तक पेंशनरों को स्वत: लाभ मिलता रहा है, लेकिन इतिहास में पहली बार आठवें वेतन आयोग का लाभ देने का फैसला सरकार की मर्जी पर छोड़ दिया गया है, जो पेंशनरों के अधिकारों पर सीधा हमला है।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में मांग की गई है कि कोरोना काल के दौरान रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते का बकाया भुगतान तुरंत जारी हो। 65 वर्ष की आयु पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत और 80 वर्ष की उम्र पूरी होने पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दी जाए। पेंशन की कम्यूट की गई राशि की कटौती 15 साल की बजाय 11 साल में पूरी मानकर बंद की जाए। पेंशनरों को बिना किसी कागजी अड़चन के वास्तविक कैशलेस इलाज मिले तथा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में एडवांस पेमेंट की शर्त खत्म हो। फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी का लाभ मिले और वरिष्ठ नागरिकों को रेल व हवाई यात्रा में पहले की तरह छूट तुरंत बहाल की जाए। संघ के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अब भी उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में जिलेभर में व्यापक सदस्
महिला थाना पुलिस टीम ने एक युवती के साथ गलत काम करने, ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो वायरल करने व गर्भवती करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
                  यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए महिला थाना पुलिस टीम ने एक युवती के साथ गलत काम करने, ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो वायरल करने व गर्भवती करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
             थाना प्रबंधक शिलावंती ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला करनाल के इंद्री निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह जगाधरी में कोर्स कर रही है। 2 साल पहले आदित्य नाम के एक व्यक्ति से इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी उसको मिलने के लिए मजबूर करने लगा। वह दोनों आपस में मिलने लग गए। आरोपी आदित्य ने उसको नशीला पदार्थ देकर होटल में ले जाकर बिना उसकी मर्जी के उसके साथ गलत काम किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसक़ो दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। आरोपी उसको शादी करने का झांसा देकर उसके साथ बार-बार बिना उसकी मर्जी के गलत काम करने लग गया। जब उसने शादी के लिए कहा तो वह उसक़ो जान से मारने की धमकी देने लग गया और बोला कि वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इस शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक मुकेश कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव बगदाद निवासी आदित्य पुत्र अवधेश को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव शादीपुर में किराए का मकान लेकर रह रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कांग्रेस नेता एवं ओबीसी मोर्चा, हरियाणा के उपाध्यक्ष श्री विक्रम सैनी जी एवं उनकी धर्मपत्नी प्रिंसिपल गुरजीत कौर सैनी जी को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। 💐🎉

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका वैवाहिक जीवन सदैव प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि और खुशियों से भरा रहे। आप दोनों हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न एवं साथ-साथ खुश रहें। 🙏❤️

शुभकामनाओं सहित
📰 राष्ट्रीय कदम न्यूज़
थाना प्रताप नगर पुलिस टीम ने खेतों में लगे ट्यूबवेल की तारों को चुराने के आरोप में एक और मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
               यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रताप नगर पुलिस टीम ने खेतों में लगे ट्यूबवेल की तारों को चुराने के आरोप में एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
                 थाना प्रबंधक रोहतास ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव मुजाफत खुर्द गांव के सरपंच इसरार ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 26 जून को वह अपने खेतों में गया तो उसने देखा कि उसके खेतों में लगी ट्यूबवेल की तार तथा उसके पड़ोसी किसानों के ट्यूबवेल में लगी तार को कोई चोर चुरा कर ले गया है। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मुख्य सिपाही निर्मल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए गांव लासाबाद निवासी अमन कुमार उर्फ बोना पुत्र जसविंदर को गिरफ्तार किया। इस मामले में दो आरोपी मोहित व विनोद कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा से करें कार्य- उपायुक्त प्रीति
यमुनानगर, 30 सितम्बर- (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनकल्याण की भावना को पहुंचाना है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सेवा केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है।
उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों का आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें और उनका नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलावासियों से भी आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान से जुडक़र समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हुए जरूरतमंद लोगों तक सहायता और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि को पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और बेहतर समन्वय के साथ सफल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक सेवाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाए।
उन्होंने कहा कि अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसमें सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सामूहिक प्रयासों से समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करने के साथ-साथ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान से जुडक़र समाजहित के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किया गया छोटा-सा प्रयास भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाए और प्रत्येक कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक कार्य योजना के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव बापा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान तथा पैनल अधिवक्ता आरती नन्दा ने विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान विद्यार्थियों को किशोर न्याय अधिनियम, मध्यस्थता विधि, मौलिक अधिकार, दहेज प्रथा, बाल विवाह, पोक्सो कानून, सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत और पीड़ित मुआवजा योजना सहित विभिन्न कानूनी विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया।

सीजेएम सुमित्रा कादियान ने विद्यार्थियों को अपने कानूनी अधिकारों के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने नालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान नालसा की हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया।

शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गई, ताकि न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से निपटारा किया जा सके।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पुलिस परिवार के 4 सदस्य हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं।
               यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को जिला पुलिस लाइन जगाधरी में एक भावुक व सम्मानजनक माहौल के बीच पुलिस विभाग के 4 अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इन अधिकारियों ने अपने पूरे सेवाकाल में कानून व्यवस्था को बनाए रखने, आमजन की सेवा तथा समाज की रक्षा हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य के जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रकट कीं। 
                 पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों में उप निरीक्षक जसविंदर सिंह, पुरुषोत्तम  कुमार व एस.पी.औ समुन्दर सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेंद्र कुमार शामिल रहे। इनके परिवारजन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और पूरे समारोह के दौरान भावनात्मक दृश्य देखने को मिले।
                समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने अपनी संपूर्ण सेवा अवधि में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा, “सेवा निवृत्ति केवल एक पड़ाव है, यह किसी रिश्ते का अंत नहीं है। पुलिस विभाग का यह रिश्ता जीवनभर बना रहेगा। आपने अपने कार्यकाल में जिस निष्ठा से जनता की सेवा की है, वह प्रेरणादायक है। अब समय है कि आप अपने परिवार के साथ जीवन के इस नए अध्याय को शांति और आनंदपूर्वक बिताएं।”
               अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विभाग के अभिन्न अंग बने रहेंगे और भविष्य में उन्हें यदि किसी भी सहायता की आवश्यकता हो तो वे निःसंकोच पुलिस विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग हमेशा अपने सेवानिवृत्त सदस्यों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा जितनी चुनौतीपूर्ण होती है, उतनी ही गर्व की बात भी है, और इन सभी अधिकारियों ने यह गर्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई है।
               इस समारोह में वेलफेयर इंस्पेक्टर कुसुंबाला व जिला पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण और सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के परिजन भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर सेवानिवृत्त सदस्यों के योगदान को सराहा और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में एक सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एक साथ शामिल हुए। इस विदाई समारोह ने न केवल एक सेवा यात्रा का सम्मान किया, बल्कि पुलिस परिवार के आत्मीय संबंधों को और भी प्रगाढ़ किया।
🚨 बस की छत पर सवारी, हादसे को न्योता! प्रशासन की नजर कब पड़ेगी? 
जगाधरी-बिलासपुर रोड से सामने आई तस्वीर ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: जगाधरी से बिलासपुर रोड पर चल रही एक बस की छत पर यात्रियों के बैठे होने की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में कई लोग बस की छत पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि बस सड़क पर चल रही है। ऐसे में यह स्थिति यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

चलती बस की छत पर बैठकर सफर करना बेहद जोखिमपूर्ण है। अचानक ब्रेक लगने, वाहन के असंतुलित होने या सड़क पर किसी बाधा के आने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है।

सवाल यह है कि जगाधरी-बिलासपुर रोड पर ऐसी बसें जिम्मेदार अधिकारियों की नजर से कैसे गुजर रही हैं? क्या परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से इस तरह की बसों की नियमित जांच की जा रही है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाली ऐसी लापरवाही पर संबंधित विभाग को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

राष्ट्रीय कदम न्यूज़ का सवाल— हादसा होने के बाद कार्रवाई का इंतजार क्यों?

<nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीयकदमन्यूज़ nis:value=राष्ट्रीयकदमन्यूज़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जगाधरी nis:value=जगाधरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिलासपुर nis:value=बिलासपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficpolice nis:value=TrafficPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bussafety nis:value=BusSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रशासन nis:value=प्रशासन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यातायात nis:value=यातायात nis:enabled=true nis:link/>
कांग्रेस ओबीसी मोर्चा, प्रदर्शन में पहुंचने शुरू हुए कांग्रेसी...