राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज 20 अगस्त 2026 को गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश की एकता एवं अखंडता, युवा शक्ति, तकनीकी विकास, पंचायतीराज एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत का सपना देखा और देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर ……. सहित उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर सभी ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व डेयरी अध्यक्ष भीलवाड़ा रतनलाल चौधरी ,महेश सोनी, ओम प्रकाश तेली एडवोकेट भेरुलाल बेरवा जिला अध्यक्ष कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ देहात भीलवाड़ा, आशीष राजस्थला ,एडवोकेट लादू लाल गुर्जर ,एडवोकेट नरेंद्र गुर्जर, एडवोकेट प्रदीप व्यास, जहुर अली डायर, सचिन शर्मा, इरशाद खान ,पूर्व पार्षद राधेश्याम भडाणा ,ललित आसवानी, मुकेश जोशी, मुकेश सुथार पालड़ी, शिवराज सुराणा, धनराज जाट आरजिया ,सीपी खटीक ,पप्पू सिंह रावणा, रामलाल गाडरी आटुण मुश्ताक अली मौजूद रहे
Bhilwara, Bhilwara | Aug 20, 2026