माधौगंज में खेत में निकला विशाल अजगर, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
हरदोई। माधौगंज क्षेत्र की रोशनपुर ग्राम पंचायत में किसान राकेश कुमार के खेत में विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। खेत में अजगर होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य विवेक पांडे और इमरान ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित थैले में रखा।
रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Bilgram, Hardoi | Oct 3, 2026