Public App Logo
ब्रेकिंग न्यूज़ | नांदलस्यूं में दिनदहाड़े गुलदार की धमक। पौड़ी के नांदलस्यूं क्षेत्र में एक बार फिर दिनदहाड़े गुलदार की मौजूदगी से दहशत फैल गई। ग्राम पंचायत ढांढरी के डोभाल ढांढरी स्थित जूनियर हाईस्कूल के समीप जंगली सूअर और गुलदार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुलदार ने जंगली सूअर पर झपट्टा मारा और दोनों के बीच करीब 100 मीटर की दूरी पर काफी देर तक घमासान चलता रहा। स्कूल के नजदीक हुई इस घटना से शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पौड़ी वन विभाग और डीएफओ को दे दी है। क्षेत्र में गुलदार की लगातार सक्रियता को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। - Pauri News