डीडवाना थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक संपन्न: आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन
डीडवाना। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से डीडवाना पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नव-पदस्थापित वृत्त अधिकारी उमेश गुप्ता तथा थाना अधिकारी मोहन सिंह ने की।बैठक के दौरान अधिकारियों ने आगामी त्योहारों जश्न ए ईद मिलादुनबी रक्षाबंधन तीज के अवसर पर शहर की कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर उपस्थित सीएलजी सदस्यों से विस्तृत जानकारी ली और उनके सुझाव सुने।डिप्टी उमेश गुप्ता एवं थाना अधिकारी मोहन सिंह ने सीएलजी सदस्यों को आश्वस्त किया कि सभी त्योहारों पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े और पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। शहर में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी और गश्त बढ़ाई जाएगी।अधिकारियों ने सीएलजी सदस्यों से अपील की कि वे आमजन के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। इस दौरान उपस्थित सभी सीएलजी सदस्यों ने त्योहारों के दौरान पुलिस को पूर्ण सहयोग देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया।
Didwana, Nagaur | Aug 25, 2026