नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपित गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
कौशाम्बी। सैनी थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को पीड़िता की परिजन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपित इंद्रजीत उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।
तहरीर के आधार पर सैनी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की।
12 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर सैनी पुलिस टीम ने वांछित आरोपित इंद्रजीत पुत्र स्वर्गीय नरेश निवासी ग्राम हकीमपुर, थाना कड़ाधाम, जनपद कौशाम्बी को कनवार मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
#कौशाम्बी #सैनी_पुलिस #KaushambiPolice #गिरफ्तारी #नाबालिग_बर