हमीरपुर में गांधी-शास्त्री जयंती की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
दो अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सभी विभागों को कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
जिले में प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना, रामधुन, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रक्तदान शिविर व जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के साथ अस्पतालों व वृद्धाश्रम में फल वितरण भी किया जाएगा। डीएम ने विभागों में नोडल अधिकारी नामित कर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#डीएम