हमीरपुर : मुस्करा में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक
मुस्करा। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुस्करा कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला लेकर नारेबाजी की।
पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई। कुछ देर के लिए मौके पर स्थिति तनावपूर्ण रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। :
#Hamirpur #Muskarra #SPProtest #SamajwadiParty #GyaneshKumar #HamirpurNews #UPNews #MuskarraNews #PoliticalNews #ProtestNews