मुरादाबाद में सपा के प्रदर्शन में पुतला जलाने की कोशिश नाकाम, कई पुतले लाए गए लेकिन पुलिस हर बार पुतला छीनती नजर आई…।
मुरादाबाद। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए सपा नेता और कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने की कई बार कोशिश की, लेकिन पुलिस पहले से मुस्तैद रही।
कार्यकर्ता करीब चार-पांच पुतले लेकर पहुंचे थे। जैसे ही पुतला जलाने की कोशिश हुई, पुलिस ने धक्का-मुक्की के बीच हर बार पुतला कार्यकर्ताओं से छीन लिया। पुलिस की सक्रियता के चलते सपा नेताओं की पुतला जलाने की पूरी योजना नाकाम हो गई।