अंबाह सिविल अस्पताल की 17 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बन रही तीन मंजिला नवीन बिल्डिंग निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों के घेरे में आ गई है।
दूसरी मंजिल के एक कमरे की छत में दरारें और पानी के रिसाव के निशान दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, छत का सीमेंट भी गिरा हुआ नजर आया। आरोप है कि इन कमियों पर पुट्टी लगाकर लीपापोती की कोशिश की जा रही है।
सवाल यह है कि जब भवन अभी निर्माणाधीन है, तो छत में दरार और सीमेंट गिरने की स्थिति कैसे बनी? क्या निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है?
मौके पर कवरेज के दौरान खुद को साइट इंचार्ज/इंजीनियर बताने वाले व्यक्तियों ने पहले बिल्डिंग से बाहर जाने को कहा, जबकि कैमरा चालू होने पर सुरक्षा का हवाला दिया गया।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले की जांच कर निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर क्या कार्रवाई करता है। विस्तृत वीडियो जल्द...