बेटी के घर गई थी 65 साल की बेवा, लौटी तो अपने ही घर पर मिले खरीदार, दामाद पर पीएम आवास बेचने का आरोप
मुरैना। सुमावली थाना क्षेत्र की 65 वर्षीय विधवा काशी बाई कुशवाह ने अपने मझले दामाद सियाराम कुशवाह पर उसका सरकारी आवास (पीएम आवास) बेचकर बेघर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, वह कुछ दिनों के लिए कैलारस बेटी के घर गई थी। वापस लौटी तो घर के बाहर कथित खरीदार मिले और उसे अंदर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद बुजुर्ग महिला न्याय की गुहार लेकर मुरैना एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
#morena #मुरैना #पुलिस