Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
No video available

शाहजहांपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र मे बाइक सवार दो युवको ने मृदुल कपूर की पीछे से चेन छीनना व तमंचा दिखाकर मोबाईल फोन छीना #SP CITY

MORE NEWS

👉#उचित दर विक्रेताओं का मार्जिन मनी बढ़कर हुआ 125 रुपये प्रति कुंतल, अन्नपूर्णा भवन संचालक के रूप में मिलेगी नई पहचान

शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उचित दर विक्रेता और लाभार्थी मौजूद रहे। इस दौरान लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया और उनका संबोधन सुना गया।कार्यक्रम में उचित दर विक्रेताओं के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी गई। बताया गया कि राज्य बजट से दिए जाने वाले मार्जिन मनी में वृद्धि की गई है। अब उचित दर विक्रेताओं को 90 रुपये के स्थान पर 125 रुपये प्रति कुंतल मार्जिन मनी मिलेगी। निर्णय पर उचित दर विक्रेताओं ने प्रसन्नता जताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि उचित दर विक्रेता केवल राशन वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने बताया कि उचित दर विक्रेताओं को अब ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के रूप में नई पहचान दी जा रही है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनेक चुनौतियां थीं, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड एवं ई-कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और अपात्र लोगों को सूची से हटाकर पात्र परिवारों को प्राथमिकता दी गई है।डॉ. गुप्ता ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उनकी खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों से बातचीत के दौरान यह जानकारी मिली कि वर्तमान व्यवस्था में लोगों को नियमित रूप से गेहूं और चावल मिल रहा है तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।कार्यक्रम में अन्नपूर्णा भवनों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि इन भवनों के माध्यम से आमजन को उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। अन्नपूर्णा भवनों में 39 प्रकार की वस्तुएं रखी जा सकेंगी, जिससे ग्रामीण और गरीब परिवारों को दैनिक जरूरत की सामग्री स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।वहीं भारतीय खाद्य निगम (FCI) से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी गई, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न मिल सके।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को समय से गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए और शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, आपूर्ति लिपिक तथा उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

DM Shahjahanpur

👉#उचित दर विक्रेताओं का मार्जिन मनी बढ़कर हुआ 125 रुपये प्रति कुंतल, अन्नपूर्णा भवन संचालक के रूप में मिलेगी नई पहचान शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उचित दर विक्रेता और लाभार्थी मौजूद रहे। इस दौरान लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया और उनका संबोधन सुना गया।कार्यक्रम में उचित दर विक्रेताओं के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी गई। बताया गया कि राज्य बजट से दिए जाने वाले मार्जिन मनी में वृद्धि की गई है। अब उचित दर विक्रेताओं को 90 रुपये के स्थान पर 125 रुपये प्रति कुंतल मार्जिन मनी मिलेगी। निर्णय पर उचित दर विक्रेताओं ने प्रसन्नता जताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि उचित दर विक्रेता केवल राशन वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने बताया कि उचित दर विक्रेताओं को अब ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के रूप में नई पहचान दी जा रही है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनेक चुनौतियां थीं, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड एवं ई-कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और अपात्र लोगों को सूची से हटाकर पात्र परिवारों को प्राथमिकता दी गई है।डॉ. गुप्ता ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उनकी खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों से बातचीत के दौरान यह जानकारी मिली कि वर्तमान व्यवस्था में लोगों को नियमित रूप से गेहूं और चावल मिल रहा है तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।कार्यक्रम में अन्नपूर्णा भवनों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि इन भवनों के माध्यम से आमजन को उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। अन्नपूर्णा भवनों में 39 प्रकार की वस्तुएं रखी जा सकेंगी, जिससे ग्रामीण और गरीब परिवारों को दैनिक जरूरत की सामग्री स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।वहीं भारतीय खाद्य निगम (FCI) से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी गई, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न मिल सके।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को समय से गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए और शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, आपूर्ति लिपिक तथा उचित दर विक्रेता मौजूद रहे। DM Shahjahanpur

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026

डीएम - एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

शाहजहांपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 16 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस, जनता दर्शन सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के साथ जियो टैग फोटो लेकर निस्तारण की कार्रवाई पूरी की जाए।उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता से बात करके किया जाए, जिससे वह निस्तारण से संतुष्ट हो। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर प्रभात कुमार राय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम - एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश शाहजहांपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 16 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस, जनता दर्शन सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के साथ जियो टैग फोटो लेकर निस्तारण की कार्रवाई पूरी की जाए।उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता से बात करके किया जाए, जिससे वह निस्तारण से संतुष्ट हो। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर प्रभात कुमार राय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026

डीएम ने सुनीं ईद-ए-मिलादुन्नबी की तैयारियों से जुड़ी समस्याएं, 24 अगस्त तक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

शाहजहांपुर,। आगामी ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जुलूस आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक हुई। बैठक में जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
मुख्य जुलूस के आयोजक अनीस अत्तारी ने जुलूस के निर्धारित मार्ग और तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 26 अगस्त को ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाएगा। मुख्य जुलूस में हजारों लोग शामिल होते हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भी छोटे जुलूस निकाले जाते हैं। आयोजकों की ओर से जुलूस को व्यवस्थित रखने के लिए वॉलेंटियर्स की तैनाती की जाएगी।बैठक में महिला थाने के पास सड़क के गड्ढों की मरम्मत, बिजली के तार ऊंचे कराने, तिलहर-कटरा क्षेत्र के चौहटिया में जल निगम द्वारा खोदी गई सड़क की मरम्मत तथा कांट में जुलूस मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग रखी गई। मोहल्ला किला से निकलने वाले जुलूस को लेकर नूर अहमद ने अनुमति पत्र समय से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को 24 अगस्त तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। डीएम ने जुलूस के दौरान डीजे की निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई न होने तथा भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री न बजाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस निर्धारित एवं परंपरागत मार्ग से ही निकाला जाए और किसी नई परंपरा की शुरुआत न हो। साथ ही किसी अन्य देश के झंडे का प्रयोग न करने के भी निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आयोजकों से झंडों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि परंपरागत जुलूस के लिए अनुमति प्रक्रिया में पूरा सहयोग किया जाएगा, लेकिन गैर-परंपरागत जुलूस की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की अपील की।नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने जुलूस मार्ग से जुड़ी नागरिक सुविधाओं की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने कहा कि जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं।बैठक में धर्मगुरुओं एवं आयोजकों अनीस अत्तारी, अनीस खान, कासिम रजा सहित अन्य लोगों ने जुलूस के दौरान अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लंगर एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित करते समय उसे फेंककर न देने और रिज्क की बरबादी एवं बेहुरमती से बचने की अपील की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने सुनीं ईद-ए-मिलादुन्नबी की तैयारियों से जुड़ी समस्याएं, 24 अगस्त तक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश शाहजहांपुर,। आगामी ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जुलूस आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक हुई। बैठक में जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य जुलूस के आयोजक अनीस अत्तारी ने जुलूस के निर्धारित मार्ग और तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 26 अगस्त को ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाएगा। मुख्य जुलूस में हजारों लोग शामिल होते हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भी छोटे जुलूस निकाले जाते हैं। आयोजकों की ओर से जुलूस को व्यवस्थित रखने के लिए वॉलेंटियर्स की तैनाती की जाएगी।बैठक में महिला थाने के पास सड़क के गड्ढों की मरम्मत, बिजली के तार ऊंचे कराने, तिलहर-कटरा क्षेत्र के चौहटिया में जल निगम द्वारा खोदी गई सड़क की मरम्मत तथा कांट में जुलूस मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग रखी गई। मोहल्ला किला से निकलने वाले जुलूस को लेकर नूर अहमद ने अनुमति पत्र समय से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को 24 अगस्त तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। डीएम ने जुलूस के दौरान डीजे की निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई न होने तथा भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री न बजाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस निर्धारित एवं परंपरागत मार्ग से ही निकाला जाए और किसी नई परंपरा की शुरुआत न हो। साथ ही किसी अन्य देश के झंडे का प्रयोग न करने के भी निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आयोजकों से झंडों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि परंपरागत जुलूस के लिए अनुमति प्रक्रिया में पूरा सहयोग किया जाएगा, लेकिन गैर-परंपरागत जुलूस की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की अपील की।नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने जुलूस मार्ग से जुड़ी नागरिक सुविधाओं की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने कहा कि जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं।बैठक में धर्मगुरुओं एवं आयोजकों अनीस अत्तारी, अनीस खान, कासिम रजा सहित अन्य लोगों ने जुलूस के दौरान अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लंगर एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित करते समय उसे फेंककर न देने और रिज्क की बरबादी एवं बेहुरमती से बचने की अपील की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026

👉#मकान गिरने से दो की मौत, घायल काजल से मिले डीएम-एसपी

--बारिश के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हाल

--मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी सरकार

शाहजहाँपुर। पुवायां क्षेत्र के गांव मुड़िया कुर्मियात में बारिश के दौरान पक्का मकान गिरने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती काजल घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायल काजल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र और सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घायल काजल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उसके उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने चिकित्सकों को घायल का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई है।हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

👉#मकान गिरने से दो की मौत, घायल काजल से मिले डीएम-एसपी --बारिश के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हाल --मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी सरकार शाहजहाँपुर। पुवायां क्षेत्र के गांव मुड़िया कुर्मियात में बारिश के दौरान पक्का मकान गिरने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती काजल घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायल काजल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र और सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घायल काजल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उसके उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने चिकित्सकों को घायल का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई है।हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026