प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि से मिलने वाली राशि से कृषक श्री रामदास अहिरवार की आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार
----
टीकमगढ़ जिले के ग्राम नारगुड़ा निवासी कृषक श्री रामदास अहिरवार को प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। योजना का लाभ मिलने से श्री रामदास अहिरवार के परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। इसके लिये श्री सुनील कुमार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हो धन्यवाद दे रहे हैं।
श्री रामदास अहिरवार ने अपने अनुभव साझा करते हुये बताया कि मैं कृषि का कार्य करता हूं। खेती करने के दौरान पहले मुझे बोवनी तथा अन्य कार्याें के लिये कर्जा लेना पड़ता था, जिससे मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। लेकिन जब से मुझे प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि तथा मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना से राशि मिलना प्रारंभ हुआ है, तब से मुझे कृषि कार्य के लिये किसी से पैसे उधार नहीं लेने पड़ते हैं, जिससे मेरी आर्थित बचत भी हो जाती है।
अब मैं अपने परिवार का खर्च आसानी से चला लेता हूं। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को सहृदय धन्यवाद देता हूं।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#खशियों_की_दास्तां
#JansamparkMP
#jansampartikatikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026