छतरपुरः मातगुवां के परा गांव में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और फरसा, दोनों पक्षों के लोग घायल !
छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परा में नाली निकासी के विवाद को लेकर यादव और कुशवाहा परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।
यादव पक्ष के बयान अनुसारः
अस्पताल में भर्ती माणिकलाल यादव ने बताया कि उनके पुराने मकान से वर्षों से पानी निकल रहा था। आरोप है कि कुशवाहा पक्ष द्वारा पाइप में कपड़े ठूंसकर पानी रोका गया। जब उनकी मां ने मना किया तो गाली-गलौज करते हुए लाठी और फरसा से हमला कर दिया गया। इस हमले में 70 वर्षीय सुन्ना यादव के सिर में फरसा लगने से गंभीर चोट आई, जबकि पवन यादव और 16 वर्षीय आशीष यादव का हाथ टूट गया।
कुशवाहा पक्ष के बयान अनुसारः
वहीं दूसरे पक्ष से घायल लाडले कुशवाहा ने बताया कि यादव परिवार उनके निजी मकान और रास्ते की तरफ नाली का गंदा पानी बहा रहा था। #Chhatarpur Jansampark Madhya