Public App Logo
#बालाघाट बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, बोंदारी एवं कोरका में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाडी केन्‍द्रों में साफ-सफाई कराई गई है, बच्‍चों को समय पर भोजन की उपलब्‍धता सुनिश्चित की गई है, घर पर जाकर भोजन वितरण किया गया है । प्रभावित क्षेत्र में वि.खंड बैहर के 06 ग्रामों के 20 आंगनबाडी केंद्रों में बिरसा विकासखण्‍ड के 16 ग्रामों के 33 आंगनबाडी केन्‍द्रों मे साफ-सफाई कराई गई । वि.खं.बैहर में 20 आंगनबाडी केंद्रों के 366 एवं बिरसा वि.खंड में 33 आंगनबाडी केंद्रों के 904 बच्‍चों को भोजन दिया गया। इसी प्रकार वि.खं.बैहर में 13 आंगनबाडी केंद्रों के 82 एवं बिरसा वि.खंड में 17 आंगनबाडी केंद्रों के 255 बच्‍चों को घर पर भोजन पहुंचाकर भी दिया गया तथा वि.खंड बैहर में 20 आं.बा.के.अंतर्गत 93 बच्‍चों तथा वि.खंड बिरसा में 15 आंगनबाडी केंद्रों के 40 बच्‍चों / गर्भवती महिलाओं एवं धात्री को THR का प्रदाय किया गया l #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #healthminmp - Balaghat News