Public App Logo
#गांव की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया, कांग्रेस के समर्थन क अपील की #कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने साबर सिंह जी की अध्यक्षता में पैडलस्युपट्टी के रछूली गांव का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान सुरेश नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, पूजा देवी, मंजू देवी, मीना देवी, शशि देवी, रीना देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव की सड़क और रास्तों की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि परसुण्डाखाल मार्केट से गांव की ओर आने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के संपर्क मार्ग भी कई स्थानों पर टूटे हुए हैं। मौके पर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की गई। अरुणा कुमार ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की। #अरुणा_कुमार #कांग्रेस #रछूलीगांव #पैडलस्युपट्टी #परसुण्डाखाल #ग्रामीण_समस्या #सड़क_समस्या #जनता_की_आवाज #कांग्रेस_के_साथ - Pauri News