Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
worldhaque
2
डंडारी: डंडारी पुलिस ने सुघरण से 17 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया
Dandari, Begusarai
| Jul 28, 2026
मंगलवार को डंडारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया बीते दिनों डंडारी थाना की पुलिस टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुघरण से 17 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है
#अपराध
#crime
#national
MORE NEWS
बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के पटना और बेगूसराय स्थित तीन ठिकानों परआर्थिक अपराध इकाई (EOU) का रेड। #BreakingNews #Begusarai #BegusaraiNews #begusaraiupdate #EOU #EOURaid #HindiNews #hindinewsbihar #hindinewsindia #hindinewschannel
Dandari, Begusarai | Aug 20, 2026
श्रद्धालुओं पर डंडा बरसाने वाले पुलिस पदाधिकारी निलंबित। #BreakingNews #BegusaraiNews #हरिगिरीधाम #BiharPolice
Dandari, Begusarai | Aug 20, 2026
आय से अधिक संपत्ति का बड़ा मामला: BSEB के डिप्टी डायरेक्टर के पटना-बेगूसराय ठिकानों पर EOU की रेड, लाखों की नकदी और करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद बेगूसराय। बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। EOU की टीम ने गुरुवार सुबह पटना और बेगूसराय स्थित उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान नकदी, आभूषण और संपत्ति एवं निवेश से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, EOU की करीब 15 सदस्यीय टीम ने पटना के खाजपुरा स्थित आकाशवाणी रोड के चंद्रतारा भवन में अजय कुमार सिंह के आवास पर तलाशी ली। वहीं बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के परोरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर भी पुलिस बल के साथ टीम पहुंची। इसके अलावा उनके भाई धर्मेंद्र सिंह से जुड़े पचवीर स्थित बालू-सीमेंट दुकान पर भी जांच की गई। पटना से 30 लाख, बेगूसराय से 4.50 लाख रुपये मिलने का दावा छापेमारी के दौरान पटना स्थित आवास से करीब 30 लाख रुपये नकद मिलने की बात सामने आई है। वहीं बेगूसराय स्थित पैतृक घर से करीब 4.50 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी है। टीम को महंगे आभूषण, जमीन-जायदाद से जुड़े कागजात और करोड़ों रुपये के निवेश से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। EOU के अनुसार, दोनों शहरों में तलाशी के दौरान करीब 10 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज सामने आए हैं। हालांकि, बरामदगी और संपत्तियों के अंतिम मूल्यांकन की स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। आय से 90 फीसदी से ज्यादा अधिक संपत्ति का आरोप EOU की कार्रवाई एक ऐसे मामले में हुई है, जिसमें अजय कुमार सिंह पर अपनी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में करीब 90.04 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच एजेंसी के मुताबिक, उन पर करीब 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के संशोधित प्रावधानों के तहत धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) में दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई EOU की टीम ने पटना और बेगूसराय में एक साथ तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। पटना स्थित आवास के बेसमेंट और पार्किंग समेत घर के विभिन्न हिस्सों की जांच की गई। वहीं बेगूसराय के पैतृक आवास और उनके भाई से जुड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर भी दस्तावेजों की पड़ताल की गई। छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। बेगूसराय के परोरा गांव में कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों से किसी को भी छापेमारी स्थल के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी। EOU की कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों से मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक/दस्तावेजी सामग्री भी जांच के लिए लिए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल EOU की तलाशी और दस्तावेजों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद बरामद नकदी, आभूषण, संपत्ति के कागजात और निवेश से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। #BreakingNews #EOU #EOURaid #Begusarai #BegusaraiHindiNews #HindiNews #hindinewsindia #hindinewslive #hindinewschannel
Dandari, Begusarai | Aug 20, 2026
- पटना में पेंट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दर्जनों दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी। बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत बैरिया-कर्णपुरा इलाके में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों और घने धुएं के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फायर फाइटर की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। साथ ही, आग से कितने का नुकसान हुआ है और किसी के हताहत होने की जानकारी है या नहीं, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हैं और आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए हैं। #highlightseveryone #viralreels #patna #BreakingNews #paintfactory
Dandari, Begusarai | Aug 19, 2026
बेगूसराय: कलयुगी पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया, जांच में जुटी पुलिस। #CrimeNews #CrimeUpdates #crime #Begusarai #HindiNews #hindinewsindia #hindinewslive #hindinewschannel
Dandari, Begusarai | Aug 19, 2026